घरेलू विवाद ने लिया हिंसक मोड़, गहरी नींद में सो रहे पति पर जानलेवा हमला, नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती, हंसिया से काट डाला प्राइवेट पार्ट, पत्नी गिरफ्तार
Domestic dispute takes violent turn, husband attacked while fast asleep, hospitalized in critical condition, private parts cut off with sickle, wife arrested
बिलासपुर/चकरभाठा : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर जिले के चकरभाठा इलाके में एक घरेलू विवाद ने भयानक रूप ले लिया. लगातार हो रही शारीरिक प्रताड़ना और अपने पति की शराब की लत से तंग आकर एक महिला ने धारधार हंसिये से उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया. इस घटना में पति गंभीर रुप से घायल हो गया है. पुलिस ने आरोपी महिला को मौके से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
मारपीट से तंग आकर महिला ने उठाया ये कदम
मिली जानकारी के मुताबिक चकरभाठा निवासी राकेश कौशिक राजमिस्त्री का काम करते हैं. आरोपी महिला द्रोपती कौशिक ने देर रात अपने पति राजेश कौशिक पर सोते हुए हालत में लोहे के हंसिए से हमला कर दिया. पूछताछ में द्रोपती ने बताया कि पति शराब पीने का आदी था और रोजाना छोटी-छोटी बातों पर उसे और परिवार को मारता-पीटता था. लंबे समय से चल रही घरेलू हिंसा और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर उसने यह कदम उठा लिया.
पति अस्पताल में भर्ती
हमले की जानकारी राकेश की बहन रेखा कौशिक को उनके भतीजे समीर कौशिक ने दी. रेखा कौशिक, जो नगर पंचायत बोदरी में कार्यरत हैं, रात करीब एक बजे समीर उनके घर पहुंचा और दरवाजा खटखटाकर बताया कि उसके माता-पिता के बीच झगड़ा हुआ है तथा उसकी मां ने हंसिए से उसके पिता के प्राइवेट पार्ट पर वार कर दिया है. वारदात की खबर मिलते ही चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी और परिजन मौके पर पहुंच गए. रेखा कौशिक अपने भाइयों रमेश कौशिक और सुरेश कौशिक के साथ मौके पर पहुंचीं.
लोगों ने देखा कि राकेश घर के अंदर खटिया पर बैठे थे और उनके प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था. वहीं द्रोपति कौशिक कटे हुए अंग को अपने हाथ में पकड़े हुई थी. इसके बाद स्वजन तत्काल घायल राकेश और कटे हुए अंग को लेकर इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचे. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है और लगातार निगरानी में रखा गया है.
महिला का पक्ष
द्रोपती कौशिक ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीकर घर आता है और परिवार पर अत्याचार करता था. कई बार समझाने के बावजूद जब कोई फर्क नहीं पड़ा तो उसका सब्र टूट गया. महिला ने खुद को घरेलू हिंसा की शिकार बताया.
पुलिस की कार्रवाई
वारदात की खबर मिलते ही चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपी महिला को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि घरेलू हिंसा से तंग आकर और हताशा में उसने यह कदम उठाया. इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया.
इलाके में सनसनी
इस वारदात से पूरे चकरभाठा इलाके में हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब की लत और घरेलू हिंसा इस क्षेत्र की आम समस्याएं बन गई हैं. जहां आमतौर पर कई महिलाएं इस तरह के दुर्व्यवहार को चुपचाप सह लेती हैं. वहीं इस बार उस महिला का सब्र आखिरकार टूट गया. पुलिस ने कहा कि मामले की पूरी सच्चाई तभी सामने आएगी. जब दोनों पक्षों का पूरा बयान सामने आ जाएगा. फिलहाल घायल पति का अस्पताल में इलाज चल रहा है. जबकि आरोपी महिला न्यायिक हिरासत में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



