घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी, 14 दिन में पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.35 लाख का सामान बरामद

Gold and silver jewellery and cash stolen after breaking into a house; police solve the case within 14 days, arrest four suspects, and recover items worth ₹1.35 lakh.

घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी, 14 दिन में पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 1.35 लाख का सामान बरामद

राजनांदगांव : राजनांदगांव जिला में घुमका थाना क्षेत्र के ग्राम छोटे टेमरी में घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात के 14 दिन के भीतर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपियों के कब्जे से करीब 50 हजार रुपये के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब 1 लाख 35 हजार रुपये बताई गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम छोटे टेमरी निवासी देवशरण साहू ने 18 अक्टूबर 2026 को थाना घुमका में शिकायत दर्ज कराई कि 17 अक्टूबर की रात परिवार के साथ गांव में आयोजित कार्यक्रम देखने गए थे. वापस लौटने पर घर के कमरे और अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा मिला। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी गायब थे.
इस शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 137/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) और 331(4) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और भौतिक और तकनीकी सबूत जुटाए। शक के आधार पर स्थानीय लोगों से पूछताछ की गई. जिसमें चार आरोपियों की संलिप्तता सामने आई.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश कुमार यादव उम्र 24 साल, तामेश्वर पटेल उम्र 32 साल, लोकेश्वर साहू उम्र 30 साल, निवासी छोटे टेमरी और इमरान उम्र 39 साल निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है. प्रकाश, तामेश्वर और लोकेश्वर ने मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इसके बाद चोरी के सामान के बारे में इमरान से संपर्क किया गया. चारों ने चोरी के जेवर और नकदी का आपस में बंटवारा किया था.
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, 25 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं. चारों आरोपियों को 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार कर अदालत में रिमांड के लिए पेश किया गया.
इस मामले में चोरी के माल की बरामदगी और अन्य जानकारियां जुटाने के साथ ही आरोपियों की मदद करने वालों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. कार्रवाई में थाना घुमका और साइबर सेल की टीम शामिल रही.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb