रायपुर में घर के अंदर मिली पटाखा फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार, पांच कार्टून तैयार पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त, कमरा सील

Firecracker factory discovered inside a house in Raipur; police conduct a raid, arrest 2 suspects, and seize five cartons of finished firecrackers along with explosive materials; the room has been sealed.

रायपुर में घर के अंदर मिली पटाखा फैक्ट्री, पुलिस ने मारा छापा, 2 आरोपी गिरफ्तार, पांच कार्टून तैयार पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त, कमरा सील

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दीपावली से पहले अवैध पटाखा निर्माण के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोलबाजार थाना क्षेत्र के गणेश राम नगर में एक दुकान के ऊपर स्थित आवासीय कमरे में अवैध तरीके से पटाखे बनाए जा रहे थे. मुखबिर की खबर पर पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर बड़ी तादाद में तैयार और अर्धनिर्मित पटाखे बरामद किए हैं. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, पटाखा निर्माण में इस्तेमाल किए जा रहे कमरे को सील कर दिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 नवंबर 2026 को पुलिस को खबर मिली कि गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति फटाका दुकान का संचालक अपनी दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में अन्य लोगों की मदद से अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण करवा रहा है. इन पटाखों को दीपावली के मौके पर बिक्री के लिए तैयार किया जा रहा था.
संयुक्त टीम ने मारा छापा, कमरे में बन रहे थे पटाखे
खबर की गंभीरता को देखते हुए गोलबाजार थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में संयुक्त जांच टीम गठित की गई. इसमें एसडीएम रायपुर कार्यालय, नगर निगम के जोनल कमिश्नर और पर्यावरण अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि शामिल थे.
टीम ने गणेश राम नगर स्थित संबंधित परिसर में दबिश दी. जांच के दौरान दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में 'TOP TIGER' नाम के पटाखे तैयार किए जाते पाए गए.
रिहायशी इलाके में इस तरह पटाखों का निर्माण आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकता था. समय रहते खबर मिलने और कार्रवाई होने से संभावित खतरा का खतरा टल गया.
पांच कार्टून पटाखे और एल्यूमिनियम पाउडर जब्त
जांच टीम ने मौके से पांच कार्टून तैयार पटाखे बरामद किए. इसके अलावा बोरियों और कार्टून में रखे अर्धनिर्मित पटाखे और पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एल्यूमिनियम पाउडर भी जब्त किया गया.
शुरुआती जांच में बरामद सामग्री पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाली लो एक्सप्लोसिव श्रेणी की बताई गई है. संयुक्त टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर संबंधित कमरे को सील कर दिया.
दो आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने श्याम लाल ठाकुर उम्र 76 साल निवासी गणेश राम नगर, वर्तमान पता गांधी नगर, अमलीडीह और दीपक ठाकुर उम्र 57 साल निवासी कालीनगर, पंडरी को गिरफ्तार किया है.
आरोपियों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9B(1)(a) और भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 288 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
आरोपी
श्याम लाल ठाकुर उम्र 76 साल निवासी गणेश राम नगर, वर्तमान पता गांधी नगर, अमलीडीह रायपुर छत्तीसगढ़ 
दीपक ठाकुर उम्र 57 साल निवासी कालीनगर, पंडरी रायपुर छत्तीसगढ़ 
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb