पदोन्नति में देरी होने पर संघ के पदाधिकारियों ने किया आक्रोश व्यक्त, कार्यवाही आगे बढ़ाने छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौपा ज्ञापन
Union officials expressed anger over delay in promotion Chhattisgarh Teachers Association submitted memorandum to take forward the proceedings
दुर्ग : छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन संभागीय के बैनरतले एसोसिएशन के संभागीय पदाधिकारी ने पूर्व माध्यमिक शाला प्रधान पाठक पदोन्नति को लेकर सयुंक्त संचालक शिक्षा संभागीय कार्यालय दुर्ग के उपसंचालक श्रीमती रचना श्रीवास्तव से मुलाकात कर अपनी मांग को लेकर ज्ञापन सौपा.
इस दौरान छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन दुर्ग के जिला अध्यक्ष शत्रुघन साहू ने बताया कि उन्होंने पदोन्नति की कार्यवाही इसी माह तक अनिवार्य रूप से किये जाने की बात कही. साथ ही कहा कि पदोन्नति में विलंब होने के लिए संघ के पदाधिकारियों ने अपनी नाराजगी जताई. जिसके चलते संबंधित लेखापाल देवांगन को बुलाकर जल्द प्रक्रिया पूराकर आदेश जारी करने का निर्देश दिया.
इस दौरान राजनांदगांव जिलाध्यक्ष गोपी वर्मा, दुर्ग जिलाध्यक्ष शत्रुहन साहू, ब्लाक अध्यक्ष दुर्ग किशन देशमुख, जिला महामंत्री संजय चंद्राकर, राजेश चंद्राकर,ब्लाक सचिव डोंगरगांव श्री किशन देशमुख, राजनांदगांव जिला कोशाध्यक्ष हंस कुमार मेश्राम, राजनांदगांव जिला प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा, सुरेंद्र वर्मा, चंद्राकर, किशुन लाल चंद्रवंशी आदि शिक्षक साथी मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



