बेरोजगारों को सरकारी रोजगार और भारत के संविधान का सम्मान ना करने वाली सरकारों का नेपाल की तरह ही हश्र होगा -गोपाल ऋषिकर भारती
Governments that do not give government jobs to the unemployed and do not respect the Constitution of India will meet the same fate as Nepal - Gopal Rishikar Bharti
राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत के घटक संगठन मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा द्वारा 13 सितम्बर 2025 को मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा कार्यालय प्रांगण में संवैधानिक भारत राष्ट्र नव निर्माण अभियान के अंतर्गत संविधान सुरक्षा सत्संग का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा भारत के राष्ट्रीय संयोजक गोपाल ऋषिकर भारती ने की.
इस कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में संयुक्त मोर्चा भारत के केंद्रीय सचिव सुनील सुना. जिला संयोजक क्रांतिकुमार साव,संभागीय उपाध्यक्ष रुपा महिलांग, जिला कोरबा के उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, जिला सचिव दिव्यांग विभाग संतोष बंजारे, महिला विभाग सचिव बलजीत कौर, युवा सचिव प्रियंका महिलांगे, रणजीत सिंह, लता सिंह, रखमणि, लक्ष्मण बाई, फोटो बाई दुबे, फूलमत बाई महंत के साथ ही बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद रही.
सभी ने भारत का संविधान जिंदाबाद, भारत राष्ट्र जिंदाबाद, मानव अधिकार जिंदाबाद और बेरोजगारों को सरकारी रोजगार दो के जोरदार नारे लगाए. इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि भारत देश में बढ़ रहे बेहिसाब भ्रष्टाचार, बेरोजगारी,महंगाई, जातीयपूंजीवाद और महिलाओं पर हो रहे दुराचार से देश की जनता त्रस्त हो चुकी है. भारत के संविधान की बेहतर संरचना के कारण देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बन हुई है. जबकि पड़ोसी देशों में जनविद्रोह होते हुए देख सकते हैं. हमारी शुरु से ही मांग रही है कि जो देंगे बेरोजगारों को रोजगार उनकी चलेगी सरकार.. इसके साथ ही संविधान की सुरक्षा सम्मान और अमलबाजी यानि जातीय जनगणना के मुताबिक सबको संख्यानुसार आरक्षण देना होगा. अगर जनता के हितों की जायज मांगों को लागू करने में कोताही बरती जाएगी तो समझो भारत में भी नेपाल जैसे जनविद्रोह होंगे.
सुनील सुना ने कहा कि आज राष्ट्रीय संयुक्त मोर्चा भारत भारत भर में जनांदोलन खड़ा कर रहा है. जिसमें भारत देश के हर व्यक्ति और समुदायों को असली आजादी मिल सके. हम 26/11/2025 को जंतर मंतर नई दिल्ली में बड़ा आंदोलन करने जा रहे हैं. सबको वहां पर चलना होगा.
आखिर में जिला संयोजक क्रांति साहू ने सभी लोगों का आभार प्रकट करते हुए अभी से पार्षद से लेकर सांसद तक के चुनाव की तैयारी में जुट जाना है. सभी मौजूद लोगों को चाय नाश्ते का प्रबंध सिद्धार्थ लोककल्याण समिति द्वारा किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



