शादी का झांसा देकर महिला से कई बार करता रहा दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी उमेश सिंह को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
He raped a woman several times on the pretext of marriage; police arrested the accused, Umesh Singh, and sent him behind bars.
रामानुजगंज : बलरामपुर जिले के थाना रामानुजगंज पुलिस ने दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. आरोपी उमेश सिंह के खिलाफ अपराध क्रमांक 04/2026 धारा 64, 64(2)(m) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने 2 जनवरी 2026 को रामानुजगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी उमेश सिंह ने 27 अक्टूबर 2025 की रात उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद भी आरोपी ने मौका पाकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा.
पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि 1 जनवरी 2026 को रामानुजगंज बस स्टैंड के पास आरोपी ने जबरदस्ती उससे बात करने की कोशिश की. तभी पीड़िता का पति वहां आ गया. पीड़िता के पति को देखकर आरोपी डर कर मौके से फरार हो गया. इस घटना के आधार पर थाना रामानुजगंज में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर जांच शुरु की गई.
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी उमेश सिंह के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए. सबूतों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड हासिल किया. जिसके तहत आरोपी को जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में थाना रामानुजगंज के उप निरीक्षक निर्मल राजवाड़े, उप निरीक्षक बृजमोहन गुप्ता, महिला प्रधान आरक्षक मनीषा तिग्गा और आरक्षक जगरानी की अहम भूमिका रही.
आरोपी
उमेश सिंह पिता भागी सिंह उम्र 30 साल निवासी गम्हरिया, चौकी विजयनगर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



