अंधेरे में सड़क पर खड़ी पिकअप को बाइक सवार ने मारी जोएदर टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

A motorcyclist collided head-on with a pickup truck parked on the road in the dark, resulting in the tragic death of two brothers on the spot. The family is devastated by grief.

अंधेरे में सड़क पर खड़ी पिकअप को बाइक सवार ने मारी जोएदर टक्कर, दो सगे भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत, परिवार में पसरा मातम

कोंडागांव : कोंडागांव-उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास गुरुवार रात करीब 7:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. दो युवक कोंडागांव से काम कर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे. तभी सड़क पर खड़ी एक पिकअप वाहन से उनकी टक्कर हो गई. इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक मरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास रात करीब साढ़े सात बजे पिकअप वाहन नम्बर CG06 GD 1942 का डीजल खत्म हो गया था. इस वजह से ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क पर ही खड़ा कर दिया गया था. अंधेरा होने की वजह से युवकों को पिकअप नहीं दिखी. बाइक से आ रहे युवक खड़ी पिकअप के पीछे जा टकराए. टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई.
इस हादसे में मृतक ग्राम बेड़ा के निवासी दो सगे भाई थे. हादसे की खबर मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची और हालत का जायजा लिया. पुलिस ने शवों को एंबुलेंस की मदद से कोंडागांव सरकारी अस्पताल भेजा. जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है. वहीं सड़क पर खड़े वाहनों और यातायात सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

दुसरे हादसे में महिला की मौत

कोंडागांव : दूसरा हादसा सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुआ है. यहां बाजार से पैदल वृद्धा आश्रम लौट रही बुजुर्ग महिला को रौंद दिया. इस हादसे में महिला की मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t