मोबाइल पर बात करने पर जमकर बवाल, धौराभाटा में परिवार पर लाठी-छाते से हमला, मगरलोड पुलिस ने पिता और दो बेटों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Heated dispute over a mobile phone conversation; family attacked with sticks and umbrellas in Dhaurabhata; Magarlod police arrested the father and his two sons and sent them to jail.

मोबाइल पर बात करने पर जमकर बवाल, धौराभाटा में परिवार पर लाठी-छाते से हमला, मगरलोड पुलिस ने पिता और दो बेटों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

धमतरी/मगरलोड : धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम धौराभाटा में घर में घुसकर परिवार के सदस्यों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने की बात को लेकर विवाद के बाद घर में जबरन घुसकर लाठी-डंडों और छाता से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. मामले में पुलिस ने वारदात में इस्त्तेमाल दो लकड़ी के डंडे और एक छाता भी जब्त किया है. तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
मोबाइल पर बातचीत और मैसेज को लेकर हुआ विवाद
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धौराभाटा निवासी नारद लहरे उम्र 46 साल ने चौकी करेलीबड़ी में शिकायत दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2026 की रात करीब 8:30 बजे वह अपने परिवार के साथ घर में मौजूद थे. इसी दौरान गांव के रहने वाले पूरन महिलांगे, टोमन महिलांगे और दाऊ लाल महिलांगे कथित तौर पर एक राय होकर लाठी-डंडा लेकर उनके घर में पहुंचे.
आरोप है कि मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करने की बात को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान प्रार्थी नारद लहरे के सिर में चोट आई. परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी लाठी-डंडों और छाता से मारपीट किए जाने की बात शिकायत में कही गई है.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर थाना मगरलोड और चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने अपराध क्रमांक 150/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2), 331(6), 3(5) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की.
दो डंडे और छाता जब्त
पुलिस के मुताबिक पूछताछ और जांच के दौरान आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल 2 लकड़ी के डंडे और 1 छाता जब्त किया. इसके बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
गिरफ्तार आरोपी
1. पूरन महिलांगे पिता दाऊ लाल महिलांगे उम्र 29 साल निवासी- ग्राम धौराभाटा, वार्ड नम्बर 4, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
2. टोमन महिलांगे पिता दाऊ लाल महिलांगे उम्र 24 साल निवासी- ग्राम धौराभाटा, वार्ड नम्बर 4, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
3. दाऊ लाल महिलांगे पिता स्व भाऊ राम महिलांगे उम्र 60 साल निवासी- ग्राम धौराभाटा, वार्ड नम्बर 4, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?