रायपुर में हिट एंड रन, अग्रसेन धाम चौक के पास MLA के बेटे की कार ने मारी ठोकर, एक बाइक सवार घायल, हिरासत में विधायक पुत्र, तीन फरार

Hit and run in Raipur: MLA's son's car hits bike near Agrasen Dham Chowk, injures biker, MLA's son in custody, three absconding

रायपुर में हिट एंड रन, अग्रसेन धाम चौक के पास MLA के बेटे की कार ने मारी ठोकर, एक बाइक सवार घायल, हिरासत में विधायक पुत्र, तीन फरार

रायपुर : राजधानी में फिर रफ्तार के कहर ने एक युवक को गंभीर रुप से घायल कर दिया. अग्रसेन धाम चौक के पास बीती देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार को ठोकर मारी. इसमें बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया. यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है. आरोपी से पूछताछ जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे अग्रसेन धाम के पास तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
उक्त तेज रफ्तार कार में दो युवक और दो युवतियां थी सवार थीं. जो रविवार वीकेंड नाइट पार्टी से रायपुर शहर की तरफ लौट रहे थे. हादसे के बाद कार सवार सभी फरार हो गए. कार भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की भाजपा विधायक रेणुका सिंह के बेटे लक्की सिंह की बताई जा रही है.
पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर तेलीबांधा थाना पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे के वक्त लक्की सिंह नशे की हालत में वाहन चला रहे थे. हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच और रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी.
घटना की खबर मिलते ही तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भिजवाया. पुलिस ने दुर्घटनास्थल से सबूत जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरु कर दिया है. वहीं कार में सवार अन्य युवक-युवतियों की पहचान कर उनकी तलाश भी तेज कर दी गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t