रायपुर में दिवाली से पहले हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक हादसे में 3 लोगों की मौत, चालक गिरफ्तार
Hit-and-run in Raipur before Diwali: A speeding car rammed a motorcycle from behind, killing three people and arresting the driver.
रायपुर : दीवाली से एक दिन पहले राजधानी रायपुर में सड़क पर हुई तेज रफ्तार कार की टक्कर ने तीन लोगों की जान ले ली. यह दर्दनाक हादसा नया रायपुर के सेक्टर 22 में हुआ. स्थानीय लोग और राहगीर हादसे के नजारे को देखकर सकते में आ गए.
मिली जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार कार ने सेक्टर 22 में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार की चपेट में आने से दो अन्य लोग भी गंभीर रुप से घायल हो गए. जिनकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई.
इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच कर रही है. घटना स्थल का मुआयना करते हुए पुलिस ने हादसे की वजह का पता लगाने के लिए गवाहों से पूछताछ की. पुलिस ने आरोपी कार चालक को फौरन पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि आरोपी तेज गति से वाहन चला रहा था. पूछताछ में कार चालक ने अपनी गलती कबूल की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और मोटर वाहन नियमों के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
इस हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया और आसपास के लोग हादसे का मंजर देखकर स्तब्ध रह गए. आसपास के लोगों ने बताया कि हादसे के समय सड़क पर काफी भीड़ और वाहन थे. बाइक सवार युवक केवल घर लौट रहा था. तभी यह हादसा हो गया. मृतकों के परिवार को घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए और मृतकों को आखरी विदाई देने के लिए रोते-बिलखते दिखाई दिए.
पुलिस ने बताया कि आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी के बाद मामले की आगे की कार्रवाई जारी है. हादसे में इस्तेमाल हुई कार को जब्त कर लिया गया है और जांच के दौरान उसे सुरक्षित रखा गया है.
रायपुर पुलिस ने इस हादसे के बाद आम नागरिकों से अपील किया कि वाहन चलाते समय हमेशा गति सीमा का पालन करें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार वाहन और लापरवाही अक्सर जानलेवा साबित होती है. इस हादसे ने रायपुर वासियों को एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अहमियत याद दिला दी है. दिवाली जैसे त्योहारों में भीड़ और वाहनों की अधिकता के कारण इस तरह के हादसे ज्यादा होते हैं. प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और वाहन चलाते समय सतर्क रहने का आग्रह किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



