बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, छग पुलिस को प्रदान किया प्रेसिडेंट कलर, आज से शुरु शीतकालीन सत्र

Home Minister Amit Shah reached the closing ceremony of Bastar Olympics 2024, winter session starts today, President's Color given to Chhattisgarh Police

बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह, छग पुलिस को प्रदान किया प्रेसिडेंट कलर, आज से शुरु शीतकालीन सत्र

आज से शुरु शीतकालीन सत्र

रायपुर : विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज 16 दिसंबर से शुरु हो रहा है. शीत सत्र की कुल चार बैठकें होंगी. सत्र की शुरुआत आज 16 दिसंबर को 11 बजे होगी. राज्य सभा के पूर्व सांसद गोपाल व्यास को श्रद्धांजलि दी जाएगी. इसके बाद 2024 के अनुपूरक आय, विनियोग पर चर्चा होगी. विधि विशेष कार्य के अंतर्गत निम्नलिखित छत्तीसगढ़, विधानसभा वेतन भत्ता पर चर्चा होगी.
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बताया कि सत्र के लिए विधायकों से सवालों की कुल 814 सूचनाएं मिली हैं. तारांकित प्रश्नों की कुल तादाद 420 और अतारांकित प्रश्नों की कुल तादाद 394 है. 13 दिसंबर तक विधायकों से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव की कुल 140 सूचनाएं, अशासकीय संकल्प की 12 सूचनाएं, शून्यकाल की 12 सूचनाएं और याचिकाओं की 57 सूचनाएं मिली है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह

जगदलपुर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर जगदलपुर पहुंचे. जहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं सहित आला अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने दो दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान स्थानीय इंद्रा प्रियदर्शिनी स्टेडियम में संभाग स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2024 के समापन समारोह में शामिल हो रहे हैं और शाम को नक्सल ऑपरेशन अधिकारियों से चर्चा कर, नक्सल प्रभावित बच्चों के साथ भोजन किया और दूसरे आज सोमवार को बस्तर के बीहड़ नक्सल प्रभावित क्षेत्र पूवर्ती, गोलागुंडा जैसे गांव का दौरा करेंगे.
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अपने छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस को ‘प्रेसिडेंट कलर’ प्रदान किया. इस मौके पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.
अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति का निशान मिलना किसी भी सशस्त्र बल के लिए बहुत गर्व की बात है और अपनी स्थापना के 25 साल की कम वक़्त में में ही छत्तीसगढ़ पुलिस ने राष्ट्रपति का यकीन जीतकर इस सम्मान हासिल किया है. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपने जुनून, वीरता और समर्पण के साथ देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस बलों में से एक है.
पिछले एक साल में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने 287 नक्सलियों को न्यूट्रलाइज़ किया. 1000 को गिरफ्तार किया. और 837 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया. मारे गए नक्सलियों में 14 शीर्ष नक्सली शामिल हैं. नक्सलवाद के खिलाफ मोदी सरकार की सख्त नीति के कारण 4 दशकों में पहली बार नागरिकों और सुरक्षाबलों की मृत्यु का आंकड़ा 100 से नीचे आया है.पिछले 10 साल में नक्सलवाद पर नकेल कसी गई है. जिसके कारण सुरक्षाबलों की मृत्यु में पहले के 10 साल की तुलना में 73% और नागरिकों की मृत्यु में 70% की कमी आई. छत्तीसगढ़ पुलिस ने अन्य सुरक्षाबलों के साथ मिलकर पिछले एक वर्ष में नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार किया है.
बस्तर ओलंपिक आने वाले दिनों में बस्तर के विकास की यशोगाथा बनेगा और शांति, सुरक्षा, विकास और नई उम्मीद की नींव डालने का काम करेगा. हम देश से नक्सलवाद को पूरी तरह से 31 मार्च 2026 तक खत्म करेंगे.
1951 में सबसे पहला राष्ट्रपति का निशान भारतीय नौसेना को दिया गया था और आज इस निशान को पाने के लिए किसी भी सशस्त्र बल को 25 साल तक सेवा देनी होती है. भारत की राष्ट्रपति महोदया को भी छत्तीसगढ़ पुलिस की 25 साल की सेवा, समर्पण, त्याग और बलिदान को सम्मानित करने के लिए धन्यवाद दिया.
संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति….. सीएम साय ने जाकिर हुसैन के निधन पर जताया शोक
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया. उन्होंने कहा कि उस्ताद जाकिर हुसैन एक प्रसिद्ध तबला वादक थे. जिनका भारतीय संगीत जगत में अमूल्य योगदान रहा. उनके निधन से संगीत की दुनिया में अपूरणीय क्षति हुई है. साय ने दिवंगत आत्मा को शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की. गौरतलब है कि उस्ताद जाकिर हुसैन ने अपने करियर में तीन ग्रैमी अवॉर्ड ही नहीं जीते थे. बल्कि उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से भी नवाजा गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI