शराब के लिए पैसे न देने पर होटल संचालक से जमकर मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

Hotel owner assaulted for refusing to pay for alcohol, police arrested two youths, search continues for remaining accused

शराब के लिए पैसे न देने पर होटल संचालक से जमकर मारपीट, पुलिस ने दो युवकों को किया गिरफ्तार, बाकी आरोपियों की तलाश जारी

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले की मुलमुला पुलिस ने होटल संचालक से मारपीट करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है. बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है. आरोपियों ने रात करीब 8 बजे होटल संचालक से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की. इंकार करने पर आरोपियों बे मारपीट की है. यह मामला मुलमुला थाना इलाके का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 24 जनवरी की रात करीब 8 बजे त्रिमूर्ति चौक के पास स्थित होटल संचालक लक्ष्मण कश्यप अपनी दुकान बंद कर रहे थे. आरोपियों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगने की कोशिश की. लेकिन पैसे न होने पर उन्होंने मारपीट और गाली-गलौज शुरु कर दी.
लक्ष्मण कश्यप ने बताया कि आरोपी पहले पैसे मांग रहे थे. जब उन्होंने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गए और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया. इस मारपीट में लक्ष्मण कश्यप के शरीर पर कई जगह चोटें आईं.
पीड़ित ने फौरन मुलमुला थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 
गोविंद टंडन उम्र 25 साल और युवराज गोयल उम्र 20 साल को हिरासत में लिया और पूछताछ की, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने की वारदात कबूल कर ली. पुलिस ने इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
गोविंद टंडन और युवराज गोयल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है. FIR में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी के आरोप शामिल हैं. इस मामले ने गिरफ्तारी के बाद मुलमुला थाने में पूछताछ जारी है, और पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में भी सक्रिय है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB