बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच स्कूल में पढ़ रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हार्टअटैक से मौत, वीडियो वायरल, जांच की मांग

In Balrampur, a 7-year-old schoolgirl died of a heart attack amidst the loud music of a DJ during the Ganesh Visarjan procession; a video of the incident has gone viral, and there are demands for an investigation.

बलरामपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच स्कूल में पढ़ रही 7 वर्षीय मासूम बच्ची की हार्टअटैक से मौत, वीडियो वायरल, जांच की मांग

बलरामपुर : बलरामपुर में क्लास में बैठे-बैठे कक्षा-2 की छात्रा की मौत हो गई। बच्ची अचानक अपनी सीट से खड़ी हुई और फिर गिर पड़ी। कुछ देर बाद वह दोबारा संभली, लेकिन फिर बेहोश होकर गिर गई। इसके बाद वह नहीं उठी। यह देखकर टीचरों ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.
वैशाली तिवारी दूसरी क्लास में पढ़ती थी. 21 सितंबर को क्लासरूम में अपने दोस्तों के साथ हंस-खेल रही थी. तभी उसके स्कूल के पास से गणेश विसर्जन के दौरान बहुत तेज़ डीजे बजाते हुए धार्मिक जुलूस निकला. डीजे की तेज़ म्यूज़िक और वाइब्रेशन से उसे अचानक घबराहट हुई और वो बेहोश होकर गिर पड़ी.
टीचर्स फौरन उसे बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर भागे. लेकिन डॉक्टर्स ने उसे डेड ऑन अराइवल डिक्लेअर कर दिया. यानी हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी. वैशाली के परिवार वालों और स्थानीय लोगों का कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान डीजे के शोर और वाइब्रेशन की वजह से बच्ची को एक्सट्रीम स्ट्रेस हुआ और उसे हार्ट अटैक पड़ा. हालांकि, पोस्टमार्टम की ऑफिशियल रिपोर्ट आना अभी बाकी है. लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं, कि डीजे का तेज़ शोर और वाइब्रेशन दिल के लिए वाकई ख़तरनाक हैं.
वहीं, स्कूल मैनेजमेंट का कहना है कि जिस समय यह घटना हुई, उस समय स्कूल के पास गणेश विसर्जन का जुलूस निकल रहा था. उसमें फुल वॉल्यूम में डीजे बज रहा था. उसकी तेज आवाज से ही बच्ची की हालत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई.
जानिए पूरा मामला
गांव गुलहरिया के रहने वाले सोनू तिवारी बलरामपुर में किराए पर रहते हैं. उनकी इकलौती बेटी वैष्णवी तिवारी उम्र 7 साल सोमवार को डिवाइन पब्लिक स्कूल में पढ़ने गई थी. सुबह करीब 10:58 बजे वह क्लास में थी. वह हंस रही थी और दूसरे बच्चों से बातें भी कर रही थी. वैष्णवी पूरी तरह सामान्य दिख रही थी.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि स्कूल के बगल से गणेश विसर्जन के दौरान डीजे निकल रहा है. कुछ लोग डांस करते जा रहे हैं. डीजे की आवाज सुनकर क्लास में बैठे बच्चे भी कुछ देर तक डांस करने लगते हैं. इस दौरान बच्ची भी सीट से उठती है. लेकिन फिर अपनी सीट पर बैठ जाती है. एक बार वह लड़खड़ाती है. फिर एक सेकेंड में ही संभलकर दोबारा बैठ जाती है. लेकिन कुछ ही सेकेंड बाद वह फिर गिर पड़ी और इस बार उठ नहीं सकी.
टीचर दौड़कर पहुंची, बच्ची को उठाया
जब क्लास टीचर की नजर वैष्णवी पर पड़ी. तो वह दौड़कर उसके पास पहुंचीं. उसे उठाकर सीट पर बैठाने की कोशिश की. लेकिन वैष्णवी नहीं उठी। इसके बाद उन्होंने एक बच्चे को भेजकर स्कूल के स्टाफ को बुलाया. टीचरों ने मिलकर वैष्णवी को संभाला और होश में लाने की कोशिश की.
करीब 2 मिनट तक वैष्णवी को होश में नहीं आने पर उसे जिला मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया. इस दौरान स्कूल का स्टाफ और वैष्णवी के परिवारवाले भी साथ थे. अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी नब्ज देखी, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पिता सोनू तिवारी ने बताया कि स्कूल से बेटी की तबीयत खराब होने की खबर मिली थी. बेटी को पहले से कोई बीमारी नहीं थी.
जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी संदीप केला को मांगपत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?