इनोवा की बस से जोरदार टक्कर, ज्योतिर्लिंग दर्शन कर लौट रहे आईपीएस अधिकारी और रिश्तेदार की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत
Innova car collides with a bus, IPS officer and his relative returning from Jyotirlinga Darshan die in a tragic road accident
कर्नूल : मुंबई में डीसीपी के पद पर कार्यरत आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत हो गई.हादसे में आईपीएस और उनके रिश्तेदार दोनों की मौत हो गई. ह हादसा नागरकुरनूल जिले के अमराबाद मंडल में नल्लामाला वन क्षेत्र के श्रीशैलम– हैदराबाद नेशनल पर स्थित डोपलपेंटा गांव के पास घाट रोड में हुआ.
मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पठारे 2011 बैच के प्रमोटी आईपीएस ट्रेनिंग ट्रेनिंग के लिए हैदराबाद गए थे. वहीं से वह श्री शैलम में ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद वापसी में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी इनोवा नम्बर TS 09 AP D 1166 पिकेट डिपो की एक आरटीसी बस से टकरा गई.
आमने-सामने की टक्कर में दोनों वाहनों में सवार यात्रियों को गहरी चोट आई. आईपीएस सुधाकर पराठे के सिर में वही उनके रिश्तेदार भागवत खोड़के के पैर में और शरीर के अन्य हिस्सों में कुछ अंदरुनी चोटें आई. हादसे के बाद दोनों को क्लवाकुर्ती सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. रास्ते में ही सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर उन्हें उनकी मौत की पुष्टि की.
सुधाकर पठारे और उनके रिश्तेदार भागवत खोड़के के शवों को सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया. पुलिस घटना की जांच में जुटी है. मुंबई पुलिस ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.
महाराष्ट्र कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी सुधाकर पराठे मुंबई में डीसीपी के पद पर पदस्थ थे. वे मुंबई पुलिस के पोर्ट जोन के डीसीपी थे. डीएसपी के पद पर पुलिस में भर्ती होने वाले सुधाकर पराठे को आईपीएस अवार्ड हुआ था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



