छत्तीसगढ़ में पिता ने 11 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वकीलों ने केस लड़ने से किया इंकार

In Chhattisgarh, a father raped his 11-year-old daughter. Following a complaint from the mother, the police arrested the accused. Lawyers refused to fight the case.

छत्तीसगढ़ में पिता ने 11 वर्षीय बेटी के साथ किया दुष्कर्म, मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, वकीलों ने केस लड़ने से किया इंकार

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ अंबिकापुर जिला के गांधीनगर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पिता पर अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ गलत काम करने का आरोप लगा है. घटना उजागर होने के बाद इलाके में लोगों में भारी नाराजगी है.
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग बच्ची ने अपनी मां को पिता की हरकतों के बारे में बताया. बच्ची की बात सुनते ही परिवार ने पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत जुर्म दर्ज किया है. जांच के दौरान यह बात भी सामने आई है कि आरोपी पहले भी महिला संबंधी अपराध के मामले में जेल जा चुका है.
सीएसपी राहुल बंसल ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.।घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में भारी नाराजगी है और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है..
बताया जा रहा है कि वकीलों ने भी आरोपी के पक्ष मे केश लेने से इंकार करने की जानकारी सामने आ रही है. फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t