पारिवारिक विवाद के चलते शांति भंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सलाखों के पीछे

The police took strict action against four individuals for disturbing the peace due to a family dispute; they were arrested and sent to jail.

पारिवारिक विवाद के चलते शांति भंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने की कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार कर जेल भेजे गए सलाखों के पीछे

रायपुर : तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक मनमुटाव और आपसी विवाद के चलते शांति भंग करने वाले चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है. ग्राम चंगोरी और शीतला पारा नेवरा में विवाद की खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया.
मिली जानकारी के मुताबिक समझाइश के बावजूद संबंधित लोग उग्र होकर आपस में मारपीट करने पर आमादा थे. क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए चारों को गिरफ्तार किया.
इसके बाद आरोपियों को एसडीएम न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के सामने पेश किया गया. अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद चारों व्यक्तियों को जेल निरुद्ध कर दिया गया.
इस कार्रवाई में राजू बघेल उम्र 28 साल, रिखी बाई बघेल उम्र 55 साल, सावित्री बघेल उम्र 26 साल निवासी ग्राम चंगोरी और जितेन्द्र कुमार साहू उम्र 32 साल निवासी शीतला पारा, नेवरा शामिल हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?