शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सात महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, हसदा का आरोपी गिरफ्तार

In Hasda, a married man sexually assaulted a minor girl; the case was revealed when she was seven months pregnant. The accused was arrested.

शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को बनाया हवस का शिकार, सात महीने की गर्भवती होने पर हुआ खुलासा, हसदा का आरोपी गिरफ्तार

अभनपुर/गोबरा नवापारा : शादीशुदा युवक ने नाबालिग लड़की को हवस का शिकार बनाया. लड़की से हुए दुष्कर्म की जानकारी परिजनों को उसके सात माह के गर्भवती होने के बाद पता चला. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम हसदा नंबर 2 का रहने शादीशुदा युवक राधेलाल पिता महेश यादव उम्र 22 साल ने महाशिवरात्रि की रात गांव की एक नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म को अंजाम दिया. डरी-सहमी लड़की ने इस बात की जानकारी सात महीने तक किसी को नहीं दी.
इस बीच लड़की का पेट बड़ा दिखने पर परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बयां कर दी. अवाक परिजन पीड़िता को लेकर गोबरा नवापारा थाना पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई. मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज किया गया. पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी राधेलाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t