महासमुंद में हाईवा ने बाबाधाम जा रही पिकअप को मारी ठोकर, खेत में घुसा वाहन, 12 श्रद्धालु घायल और एक की हालत नाजुक

In Mahasamund, a truck hit a pickup going to Babadham, the vehicle entered the field, 12 devotees injured and one in critical condition

महासमुंद में हाईवा ने बाबाधाम जा रही पिकअप को मारी ठोकर, खेत में घुसा वाहन, 12 श्रद्धालु घायल और एक की हालत नाजुक

महासमुंद/पिथौरा : आज राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर एक सडक़ हादसे में दर्जन भर पिकअप सवार घायल हो गए. इनमें एक गम्भीर रुप से घायल का इलाज पिथौरा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है. बाकी घायलों को प्रथम उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है. 
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार तडक़े 3 बजे के आसपास पिकअप वाहन नम्बर CG07 BU 2703 दुर्ग से बाबाधाम जा रही थी. पिकअप में करीब एक दर्जन लोग सवार थे. पिकअप वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 53 पर टूरीडीह के पास खड़ी थी. तभी पीछे से आ रही हाइवा नम्बर CG13 BD 5224 जो रायपुर से रायगढ़ जा रही थी. ने पिकअप को ठोकर मार दी. ठोकर से पिकअप खेत में चली गयी. खेत में गयी तार में पिकअप झूल रही थी. लेकिन इस घटना में जनहानि तो नहीं हुई लेकिन सभी दर्जन भर सवार घायल हो गए.
खबर पर पटेवा पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर एक गंभीर घायल को शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पिथौरा भेजा। यहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. बाकी घायलों को प्रथमोपचार के बाद उनके घरों को वापस भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI