सड़क किनारे टहल रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला, नाले में जा गिरा वाहन, तीन की मौके पर मौत, 4 घायल, गांव में मातम का माहौल

People walking on the roadside were crushed by a high speed Scorpio, vehicle fell into the drain, three died on the spot, 4 injured, mourning in the village

सड़क किनारे टहल रहे लोगों को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कुचला,  नाले में जा गिरा वाहन, तीन की मौके पर मौत, 4 घायल, गांव में मातम का माहौल

धमतरी :मतरी जिले में एक बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. स्कॉर्पियो की स्पीड ज्यादा होने की वजह से वह लोगों को रौंदते हुए अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. यह पूरा मामला बिरेझर चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 10 बजे एनएच 30 पर दरबा गांव के 8 युवक खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहल रहे थे. तभी अभनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भयानक थी कि कुछ युवक दूर जाकर गिरे। जबकि तीन युवक गाड़ी के नीचे ही दब गए. स्कॉर्पियो बेकाबू होकर युवकों को रौंदते हुए नाले में जा गिरी.
इस हादसे में घटना स्थल पर ही दो युवकों की मौत हो गई. जबकि गंभीर रुप से घायल एक युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान भावेश साहू, गोलू यादव और खिलेश्वर सपहा के रुप में हुई है. हादसे में चार अन्य युवक भी घायल हुए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
इस हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया था. जबकि वाहन मालिक गाड़ी के अंदर फंसा रह गया. उसे भी गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है. मृतकों के नाम भावेश साहू, गोलू यादव, खिलेश्वर सपहा है.
इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है. और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. लोगों का कहना है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी नहीं होने से लगातार हादसे हो रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI