रायपुर में तीन गुना ज्यादा ब्याज का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस से बचने दाढ़ी बढ़ाकर घूम रहा चिटफंड फ्रॉड जितेन्द्र गिरफ्तार
In Raipur, fraud of lakhs of rupees by luring three times more interest, chit fund fraud Jitendra, who was roaming around with a beard to avoid the police, was arrested
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस ने एक शातिर चिटफंड ठग को गिरफ्तार किया है. जो दाढ़ी बढ़ाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी ने आम जनता को तीन गुना ब्याज का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी की थी.
मिली जानकारी के मुताबिक विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड नामक चिटफंड कंपनी के एजेंट ने एक निवेशक से कहा था कि निवेश पर तीन गुना ब्याज मिलेगा. भरोसे में आकर पीड़ित ने कंपनी में 6 लाख रुपये जमा कर दिया. शुरुआती दौर में उसे 1 लाख रुपये ब्याज के तौर पर लौटाए गए. लेकिन इसके बाद कंपनी ने संचालन बंद कर दिया और सभी डायरेक्टर फरार हो गए.
प्रभावित निवेशक ने मंदिर हसौद थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिस पर पुलिस ने धारा 420, 34 आईपीसी और छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम 2005 की धारा 10 के तहत केस क्रमांक 448/2019 दर्ज किया. मामले की जांच में एक आरोपी फूलचंद बिसे को 25 अगस्त 2023 को गिरफ्तार किया गया था.
इस मामले में दूसरा आरोपी जितेन्द्र बिसे उर्फ जीतू पिता फूलचंद बिसे उम्र 35 साल पहले से ही जशपुर जेल में एक दुसरे चिटफंड मामले (अपराध क्रमांक 52/2018) में बंद था. अब रायपुर मामले में प्रोडक्शन वारंट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था.
इस गिरफ्तारी से यह साफ हो गया है कि चिटफंड घोटालों में शामिल आरोपी किस हद तक जाकर अपनी पहचान छिपाने की कोशिश करते हैं. लेकिन पुलिस की सतर्कता और लगातार जांच के चलते अब धीरे-धीरे ऐसे मामलों का पर्दाफाश हो रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



