रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह ने डीजल चोरी के शक में डंपर चालक को JCB से लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

In Raipur, history-sheeter Tejpal Singh brutally beat up a dumper driver by hanging him from a JCB on suspicion of diesel theft, video goes viral, accused arrested

रायपुर में हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह ने डीजल चोरी के शक में डंपर चालक को JCB से लटकाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार

ब्यावर : ब्यावर जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के गुड़िया गांव में करीब तीन महीने पहले हुई एक अमानवीय घटना का वीडियो हाल ही में वायरल हुआ है. इस घटना में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर तेजपाल सिंह उदावत ने अपने डंपर ड्राइवर को डीजल चोरी के शक में जेसीबी से रस्सी से बांधकर उल्टा लटकाया और करीब तीन घंटे तक बेल्ट और डंडों से बेरहमी से पिटाई की. पीड़ित के घावों पर नमक और पानी छिड़ककर उसे और यातना दी गई.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने फौरन कार्रवाई करते हुए आरोपी तेजपाल सिंह को हिरासत में लिया है. पुलिस के मुताबिक तेजपाल के खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. जिनमें अवैध खनन, मारपीट और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं.
वह कई बार जेल भी जा चुका है। इतना ही नहीं कुछ समय पहले उसका एक और वीडियो सामने आया था. जिसमें वह पुलिस थाने में बैठकर खुद पूछताछ करता नजर आया था। मानो वह खुद ही कोई अफसर हो. यह दर्शाता है कि कैसे वह पुलिस तंत्र को भी प्रभावित करता रहा है. यह घटना स्थानीय स्तर पर माफिया राज और कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रही है.
रायपुर थाना क्षेत्र के सब-इंस्पेक्टर नवल किशोर ने बताया कि वायरल वीडियो में देखा गया कि तेजपाल सिंह एक व्यक्ति को पीट रहा है, जबकि उसके पैर जेसीबी की बाल्टी में रस्सी से बांधकर उसे उल्टा लटकाया गया है.
घटना को लेकर गांव वालों का कहना है कि तेजपाल सिंह का क्षेत्र में जबरदस्त खौफ है. कोई भी उसके खिलाफ खुलकर बोलने की हिम्मत नहीं करता. अब जब यह मामला सामने आया है और वीडियो भी वायरल हो चुका है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB