बदमाशों के हौसले बुलंद, राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, शातिर लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, लिफ्ट देना पड़ा महंगा

The courage of the miscreants is high, theft in broad daylight in the capital, the scoundrel absconded with lakhs of rupees, giving lift proved costly

बदमाशों के हौसले बुलंद, राजधानी में दिनदहाड़े उठाईगिरी, शातिर लाखों रुपए लेकर हुआ फरार, लिफ्ट देना पड़ा महंगा

रायपुर : राजधानी रायपुर में गुंडे बदमाश बेखौफ हो गए हैं. इस बीच दिनदहाड़े उठाईगिरी का मामला सामने आया है. मोबाइल दुकान में काम करने वाले कर्मचारी के बैग से अज्ञात आरोपी ने 2.5 लाख रुपए पार कर दिए। गिनती करने पर पैसे कम मिले. तब कमर्चारी ने खमतराई थाना पहुंचकर शिकायत की. पुलिस ने अज्ञात आरोपी मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी अपने बैग में वसूली के कुल 5 लाख रुपए रखकर जा रहा था. रास्ते में एक व्यक्ति ने लिफ्ट मांगी और इसी दौरान बेहद चालाकी से बैग से 2.5 लाख रुपये का बंडल लूटकर फरार हो गया. जब कर्मचारी ने पैसे गिनने शुरु किए. तब उसे रकम कम होने का पता चला. जिससे चोरी की आशंका हुई. इसके बाद वह खमतराई थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई.
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरु कर दी गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB