गरियाबंद में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, 5 अधिकारियों के बदले कार्यस्थल, टी.आर. महेश्वरी को देवभोग और नेहा भोंडिया को राजिम की मिली जिम्मेदारी
Major administrative reshuffle in Gariaband: 5 officers have been reassigned; T.R. Maheshwari has been given charge of Devbhog, and Neha Bhondia has been assigned responsibility for Rajim.
गरियाबंद : गरियाबंद जिले में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने पांच राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यस्थल में बदलाव का आदेश जारी किया है. 21 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के तहत संयुक्त कलेक्टरों और डिप्टी कलेक्टरों को जिले के विभिन्न अनुविभागों एवं कलेक्टर कार्यालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.
जारी आदेश के मुताबिक संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से ट्रांसफर कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा, जो वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम के पद पर पदस्थ थे. उन्हें संयुक्त कलेक्टर के रूप में कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में नई जिम्मेदारी दी गई है.
इसी कड़ी में संयुक्त कलेक्टर अवंति गुप्ता को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से ट्रांसफर कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा बनाया गया है. डिप्टी कलेक्टर नेहा भोंडिया, जो मैनपुर में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर पदस्थ थीं. उन्हें राजिम का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है.
वहीं, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा को कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद से ट्रांसफर कर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), मैनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा आदेश
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारी आगामी आदेश तक अपने नवीन कार्यस्थल पर काम करेंगे. आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर को सूचनार्थ प्रेषित की गई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



