कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर लगाया फंदा, फांसी लगाता हुआ वीडियो वायरल होने के मचा हडकंप, जंगल से लाश बरामद

Kabaddi player hanged himself live on Instagram, commotion ensued after his hanging video went viral, body recovered from the jungle

कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम में लाइव आकर लगाया फंदा, फांसी लगाता हुआ वीडियो वायरल होने के मचा हडकंप, जंगल से लाश बरामद

दुर्ग/भिलाई : तीन दिन पहले कुम्हारी अंतर्गत जांजगिरी का नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी बिलासपुर गया था. इसके बाद 17 अप्रैल को उसके द्वारा जंगल में खुद को फंदा बना कर लटकने का लाईव विडियो वायरल‌ हुआ. जिसे देख परिजन तत्काल कुम्हारी थाना पहुंचे और खबर देने के बाद बिलासपुर रवाना हुए।
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर के जंगल से लड़के ने जिस स्थान पर फांसी लगाई उसे आइडेंटीफाई कर लिया गया है. उसकी पहचान प्रेक्षा साहू उम्र 17 साल निवासी ग्राम जांजगिरी, कुम्हारी जिला दुर्ग के रुप में हुई है. वह घर से कबड्डी खेलने जा रहा हूं कहकर निकला था. बिलासपुर के जंगल में उसका इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाता हुआ विडियो वायरल‌ हुआ. तब परिजनों को खबर लगी. विडियो वायरल होने के बाद बिलासपुर जिला अंतर्गत सोरवा थाना क्षेत्र के जंगल में बॉडी की घंटों तलाश जारी रही. उसके आखिरी लोकेशन से 10 किलोमीटर की रेंज में बॉडी की तलाश कर प्लेस और बॉडी को रीकवर किया गया.
आपको बता दें कि नाबालिग दुर्ग जिले के कुम्हारी का रहने वाला था. उसने इंस्टाग्राम में लाइव आकर फांसी लगाई. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे हड़कंप मच गया. बिलासपुर के जंगलों में घंटों नाबालिग की तलाश जारी रही. उसके आत्महत्या का कारण फिलहाल पता नहीं लगा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB