दिल दहला देने वाली वारदात, खाना बनाने को लेकर हुआ विवाद, तीजा पर्व से पहले पति ने गला दबाकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
A heart wrenching incident, a dispute over cooking food, before Teej festival, the husband strangled his wife to death, the accused has been arrested
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जहां खाना बनाने जैसे मामूली घरेलू विवाद में एक पति हैवान बन गया और उसने अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ. खबर मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. यह सनसनीखेज वारदात नेवई थाना क्षेत्र की है.
मामले का खुलासा करते हुए नेवई थाना पुलिस ने बताया कि यह मामला शनिवार 23 अगस्त 2025 की दोपहर करीब 12 बजे का है. स्टेशन मरोदा स्थित एचएससीएल कॉलोनी में गायत्री ठाकुर के मकान में एकल कुमार दुबे उर्फ राजेश अपनी पत्नी (मृतिका) दीक्षा दुबे के साथ किराए पर रहता था. आरोपी पति पूजा पाठ कराने का काम करता है. दोनों के बीच अक्सर घरेलू बातों को लेकर अक्सर वाद-विवाद होता रहता था.
शनिवार को भी खाना बनाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरु हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी दीक्षा ने अपने पति एकल कुमार के बाल पकड़ लिया. इस बात से आगबबूला होकर पति एकल कुमार ने अपना आपा खो दिया और उसने पत्नी दीक्षा का गला जोर से दबा दिया. दम घुटने की वजह से दीक्षा की मौके पर ही मौत हो गई.
मामले की खबर मिलने पर नेवई थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक कमलसिंह सेंगर अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की.
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति एकल कुमार दुबे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध क्रमांक 257/2025 दर्ज कर किया और पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रविवार, 24 अगस्त को आरोपी एकल कुमार दुबे को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे दुर्ग की अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलसिंह सेंगर के साथ सहायक उपनिरीक्षक रामचंद्र कंवर, प्रधान आरक्षक क्रमांक 1442 व 1052, और आरक्षक क्रमांक 983 का अहम योगदान रहा. इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैसे मामूली घरेलू विवाद भी भयानक रुप ले सकते हैं.
आरोपी पति एकल दुबे और मृतिका दीक्षा दुबे की शादी 11 जुलाई 2024 को हुई थी. दीक्षा दुबे के परिवार वालों का कहना है कि उनकी बेटी को शादी के कुछ दिनों बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था. पति पत्नी के बीच अक्सर कुछ न कुछ विवाद होता रहता था. मृतिका की मां और बड़े पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
आरोपी पति एकल दुबे का मूल निवास राजनांदगांव है. जबकि दीक्षा का मायका ग्राम खपरी में है. परिजनों के मुताबिक दीक्षा के साथ पति इकल अक्सर मारपीट किया करता था. कई बार पति मारपीट के बाद पत्नी को मायके छोड़ कर चला जाता था. आरोपी पति पूजा पाठ कराने का काम करता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



