रायपुर से प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस ने ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, तीन श्रद्धालुओं की मौत, 23 कुंभ के श्रद्धालु घायल, अस्पताल में भर्ती
Mahindra Travels bus going from Raipur to Prayagraj collided with a truck, three devotees died, 12 Kumbh devotees seriously injured, admitted to hospital.
रायपुर से प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस ने ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर
पेंड्रा : छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में बुधवार सुबह रायपुर से प्रयागराज जा रही महिन्द्रा ट्रेवल्स की बस के भीषण सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई. जबकि 15 अन्य गंभीर रुप से घायल हो गए. यह हादसा खैरझिठी वेंकटनगर के पास हुई, जहां रायपुर से प्रयागराज महाकुंभ जा रही एक बस कोयले से भरे खड़े ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. घायलों को अनूपपुर जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया है. उन्होंने कहा, हाईवे पेट्रोलिंग टीम मामले की जांच कर रही है. यह हादसा गौरेला अनूपपुर मार्ग में खैरझिटी गांव के पास हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से 42 यात्रियों का दल महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गया हुआ था और स्नान कर लौटते समय गुरुवार की सुबह बस सुबह करीब 8 बजे मुर्धवा से बभनी मार्ग पर एक किलोमीटर आगे बढ़ी थी कि सामने से आ रही एक तेज अनियंत्रित ट्रक ने बस को सामने से धक्का मार दिया. जिससे उसमें सवार एक श्रद्धालु की जान चली गई और अन्य घायल हो गए.
बस चला रहे उड़ीसा के संभलपुर निवासी उमेश सागर ने बताया कि वह मुर्धवा मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ा था कि सामने से एक ट्रक बहुत तेज गति से आती दिखाई दी वह एक ट्रक को ओवरटेक कर रही थी. ट्रक की रफ्तार देखकर उसने बस को खड़ी कर दिया. इसके बावजूद अनियंत्रित ट्रक ने उसी तरफ आ रही ट्रक को साइड से धक्का मारा और फिर बस में सामने से आकर धक्का मार दिया.
बस में सवार ज्यादातर यात्री रायपुर और सुकमा जिले के रहने वाले थे. जो रायपुर से मंगलवार शाम 5 बजे महिंद्रा ट्रेवल्स की यात्री बस में सवार होकर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में शामिल होने के लिए रवाना हुए थे. हादसे के बाद से बस चालक मौके से फरार हो गया है.
इस हादसे में बस चालक उमेश सागर, नामदेव निवासी कटनी और नीरज कुमार उम्र निवासी छिंदवाड़ा को चोट आई है और अन्य श्रद्धांलुओं को भी हल्की चोट आई है.
बस यात्रियों ने बताया कि धक्का मारने के बाद ट्रक का चालक भागने लगा तो यात्रियों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया. इस दौरान उसी ट्रक के दूसरे चालक ने बीच बचाव कर उसे छुड़ाया तो वह फिर जंगल में भाग खड़ा हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर खड़ी बस को क्रूजर ने मारी जोरदार टक्कर, महिला की मौत, चार घायल
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के सूर्या ढाबा के पास एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ. जिसमें एक क्रूजर वाहन ने खड़ी बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में एक महिला की मौत हो गई. जबकि चार अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक बड़ागांव (कर्नाटक) जिले के यात्री महाकुंभ में स्नान करके लौट रहे थे. उनकी बस रास्ते में हाईवे पर होटल के पास खड़ी थी. तभी पीछे से आ रहे क्रूजर वाहन ने उसे टक्कर मार दी.
हादसा इतना जोरदार था कि बस के पीछे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त कर लिए हैं, जिससे हादसे के कारणों का पता लगाने में मदद मिलेगी. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्रूजर वाहन की रफ्तार तेज़ थी और ड्राइवर ने बस को देखे बिना टक्कर मारी.
हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया. लेकिन पुलिस उसकी तलाश कर रही है. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोगों और पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया.
महाकुंभ से संबंधित इस महीने का जनपद का सातवां बड़ा सड़क हादसा
6 फरवरी को हुआ हादसा, जिसमें 14 श्रद्धालु घायल हो गए थे और पांच की हालत गंभीर बताई जा रही थी।
9 फरवरी को हुई दुर्घटना में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे।
12 फरवरी को हुए हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और 11 घायल हुए थे।
16 फरवरी को हसवा चौकी के पास हुए हादसे में कई श्रद्धालु घायल हो गए थे, जो महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे थे।
16 फरवरी को बेकाबू फॉर्च्यूनर द्वारा खड़ी कार में टक्कर मारने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और छह महिलाएं समेत कुल नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
18 फरवरी को एक बस में ट्रक ने टक्कर मारी थी जिसमें कोई भी यात्री ना होने की वजह से एक बड़ा हादसा डाला था।
19 फरवरी को वही आज हाईवे में खड़ी बस को एक क्रूज ने जोरदार टक्कर मारी है, जिससे एक महिला की मौत हो गई वहीं चार घायल बताए जा रहे हैं.
सड़क से नीचे पलटी बस, आधा दर्जन यात्री घायल
कटनी : कोतवाली थाना अंतर्गत द्वारा ग्राम के पास नेशनल हाइवे पर प्रयागराज से हैदराबाद की तरफ जा रही यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे के वक्त बस में 25 से 30 यात्री सवार बताए जा थे. ग्रामीणों की मदद से ट्रैफिक ओर कोतवाली पुलिस बल ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकला. इस हादसे में आधा दर्जन लोगों को चोटें आई है. जिसमें से एक को कटनी जिला अस्पताल में एंबुलेंस की सहायता से भर्ती कराया गया.
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने बताया कि यह बस प्रयागराज महाकुंभ से हैदराबाद की तरफ जा रही थी तभी कोतवाली थाना क्षेत्र द्वारा ग्राम के पास नेशनल हाइवे पर अनियंत्रित हो पलट गई. जिसमें 25 से 30 लोग सवार थे. जिसमें आधा दर्जन लोग सवार थे. जिसमें से 5 से 6 लोगों को चोटें आई है. जिसमें से एक यात्री को एबुलेश की सहायता से जिला अस्पताल लगाया गया,.जहां यात्री का इलाज कर उस घायल यात्री को दुर्घटनाग्रस्त बस में सवार सभी यात्रियों के साथ अन्य बस से हैदराबाद के लिए रवाना करा दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



