छत्तीसगढ़ का ये शहर रहा पूरी तरह बंद, सड़कों पर उतरे व्यापारी, आगे अनिश्चितकाल बंद का एलान, जानिए व्यापारियों का दर्द
This city of Chhattisgarh remained completely closed traders took to the streets announced further indefinite strike know the pain of traders
बालोद : छत्तीसगढ़ का बालोद शहर आज पूरी तरह बंद है. यहां पर सभी व्यापारिक संगठनों ने बंद का आह्वान कराया है. सुबह से ही व्यापारी कुछ खुले दुकानों को बंद करने निकले थे. शहर के सभी छोटे बड़े व्यापारियों ने अपनी दुकानों को बंद रखी.
दरअसल बालोद शहर में बरसों से बना जिला एवं सत्र न्यायालय को अब बालोद शहर के पास ग्राम पंचायत सिवनी में स्थानांतरित किया जा रहा है. जिसका विरोध व्यापारी कर रहे हैं.
इससे पहले भी कलेक्ट्रेट परिसर को संयुक्त जिला कार्यालय को बालोद शहर से बाहर सिवनी गांव में ही बनाया गया है और जो प्रमुख सरकारी भवन है. जैसे यातायात कार्यालय और अन्य कार्यालय यह सभी शहर से बाहर जा रहे हैं. जिसकी वजह से व्यापारियों के व्यापार पर इसका असर साफ दिख रहा है. इन सभी विषयों को लेकर बालोद बंद का आव्हान किया गया.
छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष राजू पटेल ने बताया कि धीरे-धीरे साजिश कर बालोद शहर से सभी सरकारी कार्यालय को ले जाया जा रहा है. इसकी वजह से जो छोटे बड़े व्यवसाय हैं. सभी को संघर्ष से जूझना पड़ रहा है.
उन्होंने कहा कि आज व्यापार की हालत काफी खराब है. और अगर एक कार्यालय न्यायालय के रूप में जो बालोद में बना है. उसे भी बाहर ले जाया गया तो हमें भीख मांगनी पड़ सकती है.
वही कपड़ा व्यापारी अमित चोपड़ा ने बताया कि हम एक व्यापारी हैं. व्यापार की हालत हम देख रहे हैं. सभी लोन लेकर व्यापार करते हैं. ऐसे में जो शहर की रौनक धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी तो सभी व्यापारियों को अपने भविष्य के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. उन्होंने कहा कि हम सब प्रशासन की इस फैसले को अब और नहीं बर्दाश्त करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
चार बार के पार्षद रहे कमलेश सोनी ने कहा कि प्रशासन का जो रवैया शहर वासियों के साथ है. उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अगर हफ्ता भर के भीतर यहां पर कोई निष्कर्ष नहीं निकलता है. तो बालोंद शहर को भी अनिश्चित कालीन बंद किया जा सकता है.
उन्होंने कहा कि आज हम सब भाजपा और कांग्रेस सहित आम जनता व्यापारी सभी ने निस्वार्थ रूप से सभी के हित के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं. शहर में घूम रहे हैं. लोगों को जागरुक कर रहे हैं. आज बंद का आव्हान किया था. वह भी काफी कामयाब रहा है.
वहीं व्यवसाय कांतिलाल जैन ने बताया कि यहां पर व्यापार ठंडा पड़ रहा है. हम नई प्रतिष्ठान डालते भी हैं तो व्यापार काफी मंद गति से है. ऐसे में एक कार्यालय के जाने से तो और काफी फर्क इस शहर के व्यापारियों को पड़ेगा.
दौलत राम ने बताया कि एक-एक बजे तक हम होटल व्यवसाई हैं. बोहनी हुए रहता है. अगर इसी तरह व्यापार चलते रहा तो हमें कुछ और करना पड़ेगा. लेकिन हम शुरु से ही व्यापार से जुड़े हुए हैं. हमें और कोई काम नहीं आता. प्रशासन को व्यापारियों के भी चिंता करनी चाहिए. आखिर हम भी उन्हीं के ही प्रशासन और सरकार का एक हिस्सा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



