पत्नी को गर्म लोहे से दागा, दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले आरोपी पति सुशील को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
Police arrested Sushil, the accused husband who burnt his wife with a hot iron and harassed her for dowry, and sent him behind bars
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा पुलिस ने दहेज की मांग कर मारपीट करने वाले आरोपी पति सुशील केंवट को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी पति सुशील केंवट के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2), 118(2), 85 के तहत जुर्म दर्ज किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिलासपुर जिले के समारु केंवट ने थाना आकर रिपोर्ट लिखाई कि 2024 में उसकी बेटी की शादी चंगोरी गांव के सुशील केंवट के साथ हुई थी. शादी में दहेज नहीं लाने को लेकर उसकी बेटी के साथ सुशील केंवट गाली-गलौज कर मारपीट करता था. 12 अगस्त को सुशील केंवट ने उसकी बेटी से झगड़ा कर शरीर के अलग-अलग जगहों को आग से जला दिया था.
इस रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में धारा 296, 115(2), 118(2), 85 BNS के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की गई. महिला पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबुल किया.
पुलिस ने चंगोरी गांव से आरोपी सुशील केंवट को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. इस कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, सउनि मोहम्मद मोबिन शेख, प्र.आर. शरफुदीन और आर. शुभम एक्का की विशेष भूमिका रही.
आरोपी
सुशील केंवट उम्र 22 साल निवासी ग्राम चंगोरी, थाना अकलतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



