ऑपरेशन शंखनाद के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार, पिकअप और बाइक जब्त, बुचड़खाने ले जा रहे 24 नग गौवंश बरामद
Major police action under Operation Shankhnaad: Three accused arrested, pickup and bike seized, 24 cattle being taken to slaughterhouse recovered.
रायगढ़ : रायगढ़ के सीमावर्ती जिलों से होकर मवेशी तस्करी पर अंकुश लगाने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन पर विशेष निगरानी रखते हुए पुलिस द्वारा लगातार गश्त और नाकेबंदी की जा रही है. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी जोबी को खबर मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पायलेटिंग करते हुए मवेशी तस्करों के साथ उनके पिकअप वाहन में मवेशियों को ले जा रहा है. खबर पर कार्रवाई करते हुए सक्ती की तरफ से एक बिना नंबर लाल-काले रंग की होंडा साइन मोटरसाइकिल को रोका गया. जिसका चालक अपना नाम भूपेंद्र यादव, निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर बताया.
उसके पीछे आ रहे पिकअप वाहन नम्बर JH 07 M 0203 को रोककर जांच करने पर चालक पवन राम निवासी बधीमा जिला जशपुर और उसके साथ परमेश्वर यादव निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर मिले.
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 10 नग गौवंश को उड़ीसा के बुचड़खाने ले जाने की तैयारी पाई गई. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पिकअप वाहन कीमत 6 लाख रुपये, 10 नग गौवंश कीमत 2.55 लाख रुपये और होंडा साइन मोटरसाइकिल कीमत 1 लाख रुपये, *कुल 9 लाख 55 हजार रुपये की संपत्ति जप्त कर आरोपियों के खिलाफ पुलिस चौकी जोबी (थाना खरसिया) में छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10, 11 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत जुर्म दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है. कार्रवाई में चौकी प्रभारी एएसआई लक्ष्मी राठौर तथा हमराह आरक्षक राजेंद्र राठिया, राजेश सिदार, और अश्वनी सिदार की अहम भूमिका रही है.
गिरफ्तार आरोपी
01- पवन राम पिता जलघर उम्र 21 साल निवासी बधीमा थाना सिटी कोतवाली जिला जशपुर
02- परमेश्वर यादव पिता ईश्वर उम्र 26 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर
03 – भूपेद यादव पिता शैलेद्र यादव उम्र 25 साल निवासी सिंगीबहार थाना तपकरा जिला जशपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



