गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के मैनेजर ने की धोखाधड़ी, महिला समूहों के 6 लाख 54 हजार रु का फर्जीवाड़ा, आरोपी उमाकांत गिरफ्तार
Manager of a non-banking financial company committed fraud, defrauded women's groups of Rs 6 lakh 54 thousand, accused Umakant arrested
गरियाबंद/देवभोग : गरियाबंद जिला के देवभोग थाना क्षेत्र में गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी के मैनेजर के द्वारा महिला समुह के लोन की रकम को कंपनी के बैंक खाते में जामा न कर खुद उपभोग करते हुए 6 लाख 54 हजार 802 रुपये का धोखाधड़ी की गई है. इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होते ही देवभोग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी के द्वारा 24 जुलाई 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड एक गैर बैकिंग वित्तीय कंपनी है. जो गरीब महिलाओं का समूह बनाकर समूह ऋण और अन्य वितरण कार्य कर उन्हें सशक्त बनाने का काम कर रहे हैं.
सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी देवभोग में 3 जनवरी 2023 से 24 फरवरी 2025 तक उमाकांत पूरी पिता मनोरंजन पूरी उम्र 30 साल ग्राम भिलाईगढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुन्द छ.ग., प्रबंधक ( डी आर एम ) के पद पर पदस्थ था. उक्त व्यक्ति महिला ग्राहकों को लोन राशि वितरण कर किश्त की राशि को इकठ्ठा करने का काम करता था.
प्रबंधक उमाकांत पूरी के द्वारा अपने कार्यकाल में 1मई 2024 से 20 मार्च 2025 तक लोन की किश्तों की रकम वसूल की गई थी. कुछ ग्राहकों ने खुद देवभोग शाखा में हाजिर होकर प्रबंधक उमाकांत पूरी के पास लोन की रकम, शाखा में जमा कराई थी. कुछ ग्राहकों ने उनके मोबाइल नंबर के फोन-पे पर लोन की रकम जमा की गई थी.
आरोपी उमाकांत पूरी ने लोन जमा करने के लिए मिली रकम को शाखा के खाते में जमा न कर खुद के खर्चे में उपभोग कर रकम की धोखाधडी कर गबन कर लिया.
इस मामले में प्रथम दृष्टिया अपराध धारा 318 (2), भा.न्याय.संहिता का अपराध घटित कराना पाये जाने से आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में जांच के दौरान प्रार्थी से बैंक प्रमाण पत्र, जीएसटी प्रमाण पत्र, आरोपी के शाखा प्रबंधक का नियुक्ति प्रमाण पत्र, फोन-पे स्कीन शार्ट, ग्राहकों का लोन लेन-देन और राशि विवरण सम्बंधित कागजात जप्त किया गया. मामले के आरोपी उमाकांत पूरी सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड कंपनी शाखा देवभोग में शाखा प्रबंधक के पद होते हुये भी, ग्राहकों की लोन की राशि की धोखाधडी कर गबन करने से मामले में धारा 316(5) भा.न्याय.संहिता जोड़ी गई.
इस मामले में आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाये जाने से आरोपी उमाकांत पूरी को गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
उमाकांत पूरी पिता मनोरंजन पूरी उम्र 30 साल ग्राम भिलाईगढ़ थाना सरायपाली जिला महासमुन्द (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



