नाबालिग लड़के ने दिया वारदात को अंजाम, चोरी के सामान खरीदने वाले किशोर देवांगन और वीरचंद जैन से सामान जप्त

Minor boy committed the crime goods seized from Kishore Dewangan and Veerchand Jain who bought stolen goods

नाबालिग लड़के ने दिया वारदात को अंजाम, चोरी के सामान खरीदने वाले किशोर देवांगन और वीरचंद जैन से सामान जप्त

धमतरी : खरतुली चोरी मामले में खुलासा हुआ है. योगेश्वर साहू पिता मोहन साहू उम्र 26 साल निवासी ग्राम खरतुली थाना अर्जुनी जिला धमतरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया 20 नवम्बर 2024 के 12:30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उनके घर के कमरा में रखे पेटी से 1 जोड़ी चांदी का सांटी 1 जोड़ी सोने का खिनवा, 2 नग सोने का पत्ती 1 नग सोने का माला 2 नग चांदी का चन्द्रमा माला, घर पर रखे 1 नग पावर बैंक, 1 नग आईटेल कम्पनी का एंड्रॉयड मोबाईल नगदी 600/- रू कुल कीमत 27000/- रुपये को चोरी कर ले गया है की रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में जुर्म कायम कर मामला जांच में लिया गया.
थाना अर्जुनी द्वारा जांच के दौरान मुखबिर की खबर और तकनीकी सबूतों के आधार पर नाबालिग लड़के द्वारा चोरी करना पाये जाने पर उनके द्वारा बयान में बताया गया कि 20 नवम्बर 2024 को प्रार्थी के घर से उपरोक्त सामान को चोरी करना और 1 नग सोने के लॉकेट को 22 नवम्बर 2024 को सुन्दर ज्वेलर्स दुकान सदर बाजार धमतरी में 1600/- रुपये में और 1 जोड़ी चांदी के पायल को 27 नवम्बर 2024 को सुनिता ज्वेलर्स दुकान रत्नाबांधा रोड़ धमतरी के पास 2500/- रुपये में बेचना और मिले पैसे को को खाने पीने में खत्म हो जाना बताया गया.
नाबालिग के पेश करने पर 1 दिसंबर 2024 को 1 जोड़ी चांदी के खिनवा 2 नग सोने का पत्ती 1 नग चांदी के चन्द्रमा माला 1 नग आईटेल कम्पनी का एन्ड्राईड मोबाईल और नगदी 600/- रुपया जप्त किया गया.
नाबालिग बालक के द्वारा 1 नग चन्द्रमामाला और 1 नग पावर बैंक को चोरी कर आते समय कहीं गुम हो जाना और मोबाईल में लगे सीम को ग्राम लोहरसी के तालाब में फेंक देना बताया गया.
नाबालिग बालक के द्वारा जानबूझ कर चोरी किये गये 1 नग पावर बैंक 1 नग चांदी का चन्द्रमा माला और एक नग सीम को सबूत छुपाने के मकसद से फेंकना पाए जाने पर मामले में धारा 238 बीएनएस जोड़ी गई. नाबालिग बालक के द्वारा चोरी किये गये 1 जोड़ी चांदी के पायल को देवांगन ज्वेलर्स के संचालक किशोर देवांगन पिता घसिया राम निवासी रत्नाबांधा रोड़ धमतरी से जप्त किया गया. और 1 नग सोने के लॉकेट को सुन्दर ज्वेलर्स के संचालक वीरचंद पिता खीवराज जैन उम्र 59 साल निवासी सदर बाजार धमतरी से जप्त किया गया है.
नाबालिग बालक के खिलाफ अपराध धारा का घटित करना पुख्ता सबूत साक्ष्य पाये जाने पर थाना अर्जुनी में अप.क्र. 291/24 धारा 331(3), 305(ए) 238, 317, बीएनएस.के तहत जुर्म दर्ज कर बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड धमतरी में पेश किया गया.
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी निरीक्षक सन्नी दुबे, सउनि. उत्तम निषाद, प्रआर. नितिन पांडेय, भूनेश्वर साहू,लोके नेताम, आरक्षक फनेश साहू, विकाश द्विवेदी, आनंद कटकवार, योगेश नाग, मनोज साहू, मुकेश मिश्रा, धीरज, किशोर देशमुख, गोपाल चंद्राकर, युवराज ठाकुर, भावेश दास मानिकपुरी का विशेष योगदान रहा.
चोरी के सामान खरीदने वाले ज्वेलर्स का नाम
(01) अनिता ज्वेलर्स के संचालक किशोर देवांगन पिता घसिया राम निवासी रत्नाबांधा रोड़ धमतरी
(02) सुन्दर ज्वेलर्स के संचालक वीरचंद पिता खीवराज जैन उम्र 59 साल निवासी सदर बाजार धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI