छठ पर्व के दौरान नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने की आशंका, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, पूर्व-उपसरपंच अवधेश गिरफ्तार

Minor student raped during Chhath festival, victim suspected to be pregnant, medical report awaited, former deputy sarpanch Awadhesh arrested

छठ पर्व के दौरान नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, पीड़िता के गर्भवती होने की आशंका, मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार, पूर्व-उपसरपंच अवधेश गिरफ्तार

बलरामपुर : बलरामपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने पूर्व उपसरपंच को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान अवधेश ठाकुर उर्फ डबलू उम्र 40 साल के रुप में हुई है. जो ग्राम पंचायत जमुआटांड का पूर्व उपसरपंच है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अवधेश ठाकुर ने वर्ष 2025 में छठ पर्व के दौरान एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा बताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई.
इस रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की. पीड़िता के गर्भवती होने की भी आशंका जताई जा रही है. हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अनुसूचित जाति/जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.और मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB