गाली-गलौज से नाराज नानी-सास का साड़ी के पल्लू से दबाया गला, पत्थर से कुचला चेहरा, वारदात के बाद जलाया मोबाइल-झोला, आरोपी दामाद गिरफ्तार
Angered by the abuse, the grandmother and mother-in-law were strangled with the pallu of their sari, their faces crushed with a stone, and their mobile phones and bags were burned after the incident. The accused son-in-law was arrested.
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. जिसमें आरोपी ने गुस्से में आकर नानी सास रनिया बाई उम्र 60 साल की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी कमलेश चेचाम उम्र 42 साल निवासी ग्राम डोमहत खुटहनपारा को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला थाना चंदौरा क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 27 दिसंबर 2025 को ग्राम पटिया के सरपंच रुद्र प्रसाद ने सल्यापहरी जंगल में घाट पेंडारी जाने वाले रास्ते के किनारे महिला का शव देखा। सरपंच ने पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव का सिर पत्थर से कुचला हुआ था. जिससे पहचान मुश्किल हो गई.
जांच में शव की पहचान रनिया बाई, निवासी ग्राम दुरती के रुप में हुई. उनके पति की 2022 में मौत हो चुकी थी और कोई संतान नहीं थी. वह अपने सौतेली नातिन के पति कमलेश चेचाम के घर जाकर रहती थी. पुलिस ने शक के आधार पर कमलेश को हिरासत में लिया और पूछताछ की.
आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए बताया कि 20 दिसंबर 2025 को शाम रनिया ने उसे अपने घर बुलाया. रास्ते में नशे की हालत में रनिया ने कमलेश और उसके पूरे परिवार को गाली दी. गुस्से में आकर कमलेश ने उसे जान से मारने का फैसला कर लिया. कमलेश ने बताया कि उसने रनिया को घर न ले जाकर ग्राम दरहोरा, डोमहत, मायापुर होते हुए ग्राम पहिया के जंगल में ले जाकर साड़ी के पल्लू से गला दबा कर हत्या कर दी. पहचान छुपाने के लिए उसके सिर पर भारी पत्थर फेंका और शव को सड़क किनारे गड्ढे में फेंक दिया.
आरोपी ने हत्या के बाद रनिया का मोबाइल और झोला अपने घर के पास जलाया. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर मोटर साइकिल, मोबाइल और पत्थर बरामद किया. पुलिस ने आरोपी कमलेश चेचाम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा. घटना के दौरान किसी और की संलिप्तता नहीं पाई गई. आरोपी को हत्या, सबूत मिटाने और जुर्म छुपाने के आरोपों में अदालत के सामने पेश किया गया.
आरोपी
कमलेश चेचाम पिता बलराम सिंह उम्र 42 साल ग्राम डोमहत खुटहनपारा थाना चन्दौरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



