बुड़हीन दाई मंदिर का ताला तोड़कर माता के दो मुकुट चोरी, इलाके में फैला इलाके में आक्रोश, वारदात CCTV में रिकार्ड, आरोपी राहुल गिरफ्तार

Two crowns of the goddess were stolen after the lock of the Budheen Dai temple was broken, anger spread in the area, the incident was recorded on CCTV, and the accused Rahul was arrested.

बुड़हीन दाई मंदिर का ताला तोड़कर माता के दो मुकुट चोरी, इलाके में फैला इलाके में आक्रोश, वारदात CCTV में रिकार्ड, आरोपी राहुल गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में आस्था से जुड़ी चोरी की एक घटना सामने आई है. जिले के पोड़ीदहला गांव स्थित बुड़हीन दाई मंदिर से चोर ने माता के चांदी के दो मुकुट चोरी कर लिया. यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके आधार पर पुलिस ने 18 साल के आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. यह मामला कोटमीसोनार सहायता केंद्र चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  1-2 फरवरी की दरमियानी रात अज्ञात चोर ने बुड़हीन दाई मंदिर का ताला तोड़कर माता के श्रृंगार में उपयोग होने वाले दो चांदी के मुकुट चोरी कर लिया. चोरी गए मुकुटों का कुल वजन करीब 10 तोला चांदी बताया जा रहा है. मंदिर से मुकुट चोरी होने की जानकारी सुबह ग्रामीणों को मिली. जिसके बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. मंदिर समिति और ग्रामीणों ने इसकी खबर पुलिस को दी.
पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस टीम ने मंदिर और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले. फुटेज में एक युवक रात के समय मंदिर में घुसकर चोरी करता हुआ साफ दिखाई दिया. पुलिस ने फुटेज के आधार पर युवक की पहचान पोड़ीदहला गांव निवासी राहुल कुमार उम्र 18 साल के रुप में की.
इसके बाद पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया. मुखबिर से मिली खबर के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में ले लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी राहुल कुमार ने बताया कि उसके पास मोबाइल फोन खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. इसी वजह से उसने मंदिर से चांदी के मुकुट चोरी करने की प्लान बनाई.
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी किए गए दोनों चांदी के मुकुट और चोरी में इस्तेमाल किया गया. सबल (लोहे की रॉड) भी बरामद कर लिया है. बरामद मुकुटों को सुरक्षित रखा गया है और आगे की विधिक प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है और आगे की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB