अभनपुर और राजिम की तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से ज्यादा और देवभोग में 67 बोरी अवैध धान के साथ पिकअप जप्त, मचा हड़कंप

More than 525 quintals of paddy was seized from three rice mills in Abhanpur and Rajim, and a pickup truck with 67 sacks of illegal paddy was seized in Devbhog, creating a stir.

अभनपुर और राजिम की तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से ज्यादा और देवभोग में 67 बोरी अवैध धान के साथ पिकअप जप्त, मचा हड़कंप

अभनपुर और राजिम की तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल धान जप्त

अभनपुर/नवापारा राजिम : धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन राइस मिलों से 525 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त किया. कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देश पर खाद्य विभाग एवं मंडी निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बुधवार को अचानक दबिश देकर मिलों में रखे अवैध स्टॉक का भंडाफोड़ किया.
टीम को सतनाम इंडस्ट्रीज पारागांव में 212.80 क्विंटल, श्री मोहिनी एग्रोटेक नवापारा में 244.80 क्विंटल और आदर्श राइस मिल अभनपुर में 68 क्विंटल अतिरिक्त धान अवैध भंडारित मिला. अधिकारियों ने मौके पर ही धान को मंडी अधिनियम के तहत ज़ब्त कर सुपुर्दगी की कार्रवाई पूरी की.
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के राइस मिल संचालकों में हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी कि धान के अवैध भंडारण, परिवहन और अनधिकृत स्टॉक रखने वालों पर आगे बिना किसी पूर्व सूचना के कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. संबंधित मिल संचालकों पर आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t

देवभोग में 67 बोरी धान के साथ पिकअप जप्त

गरियाबंद : बाहर के राज्यों में धान के मूल्य, कालाबाजारी की संभावनाएँ और स्थानीय स्तर पर जुड़े नेटवर्क तस्करों को लगातार उकसाते हैं. हालांकि पुलिस की कड़ी निगरानी अब उनके इरादों पर भारी पड़ रही है. इसी सख्ती का परिणाम 11 दिसंबर 2025 को फिर देखने मिला जब थाना देवभोग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि ओड़िशा राज्य से एक अशोक Leyland पिकअप (CG 04 PW 7667) अवैध धान लेकर ग्राम अमाड़ मार्ग से छत्तीसगढ़ में आ रहा है.
पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुई और संदिग्ध वाहन को चिन्हित कर उसका पीछा किया गया. ग्राम मुरलीगुड़ा के पास वाहन को घेराबंदी कर रोक लिया गया. वाहन चालक ने अपना नाम बताया—रमन दास पिता विनोद कुमार दास, उम्र 25 वर्ष, निवासी बुरोमाल, थाना कांटाभांजी, जिला तुरईकेला (ओड़िशा)
तलाशी में वाहन से 67 बोरी धान बरामद हुआ. चालक किसी भी तरह का वैध दस्तावेज, बिल, अनुमति या धान की उत्पत्ति संबंधी प्रमाण नहीं दे सका. प्रथम दृष्टया मामला स्पष्ट अवैध धान तस्करी का पाए जाने पर पुलिस ने वाहन सहित धान को विधिवत जप्त कर थाना देवभोग लाया। जप्त धान को सुरक्षित रखते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t