बोर्ड एग्जाम से पहले बैलट पेपर से होंगे नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव, पंचायत चुनाव का आरक्षण टला, नया शेड्यूल जारी, 3 जनवरी से होगा शुरु
Municipal body and panchayat elections will be held with ballot paper before board exams, reservation for panchayat elections postponed, new schedule released, will start from January 3
रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव बैलट पेपर से करवाया जाएगा. इसके लिए चुनाव आयोग की तरफ से तैयारी शुरु कर दी गई है.
ईवीएम के तैयार होने में समय लग सकता है. इस बात की समीक्षा की गई है. इसी को ध्यान में रखते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने का फैसला किया गया. इस बाबत चुनाव आयोग अंतिम तैयारी में लगा हुआ है और जैसे ही इस पर फैसला हो जाएगा. इस पर अंतिम जानकारी दी जाएगी.
सरकार की मंशा है कि राज्य में होने वाले बोर्ड एग्जाम से पहले नगर निकाय चुनाव को पूरा कर लिया जाए ताकि किसी तरह से कोई परीक्षा प्रभावित न हो. 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है.
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का आरक्षण 3 जनवरी से शुरु होगा और 11 जनवरी तक चलेगी. पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की तरफ से डायरेक्टर पंचायत व सभी कलेक्टरों को निर्देश भेज दिया गया.
चुनाव आयोग द्वारा 31 दिसंबर 2024 को तारीखों की घोषणा किए जाने की संभावना जताई जा रही है. अगर इस दिन चुनाव तारीखों की घोषणा नहीं होती है. तो चुनाव प्रक्रिया में करीब एक महीने की देरी हो सकती है. अब सभी की निगाहें चुनाव आयोग पर टिकी है.
अगर चुनाव प्रक्रिया एक महीने तक टलती है. तो यह सभी पक्षों पर असर डालेगा.
राजनीतिक दलों को अपने प्रचार अभियानों में बदलाव करना होगा.
चुनाव आयोग को चुनाव सामग्री और कर्मचारियों के इंतजाम में बदलाव करना पड़ेगा.
आम जनता के लिए चुनावी माहौल लंबे समय तक बना रहेगा. जिससे संभावित तनाव बढ़ सकता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



