पूर्व मंत्री कवासी लखमा, उनके बेटे व सुशील ओझा समेत कई नेताओं के घर पर ईडी की छापेमारी, कार से अहम दस्तावेज जब्त, भारी तादाद में CRPF तैनात
ED raids the house of former minister Kawasi Lakhma, his son and Sushil Ojha, important documents seized from the car, CRPF deployed in large numbers
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सुबह से ईडी की बड़ी कार्रवाई चल रही है. चार ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है. इसमें पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा भी शामिल हैं. लखमा के ठिकानों पर ईडी की टीम सुबह-सुबह दबिश दी है. इसके साथ अन्य नेताओं के घर पर भी छापेमारी चल रही है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई शराब घोटाले को लेकर हो रही है. हालांकि ईडी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है.
दरअसल, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के गृह निवास नागारास समेत 4 ठिकानों पर छापा पड़ा है. यह छापेमारी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा, हरीश कवासी के करीबी नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, ठेकेदार रामशरण सिंह भदौरिया के घर ईडी कार्रवाई कर रही है. इसके बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है. कवासी लखमा कोंटा से विधायक रहे हैं.
जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के बेटे हैं. बताया जा रहा है कि शराब घोटाले में ईडी ने कुछ दिन पहले केस दर्ज किया था. यह छापेमारी सुकमा और रायपुर में हो रही है. फिलहाल ईडी के अधिकारी घर के अंदर लोगों से पूछताछ कर रहे हैं.
कवासी लखमा की कार नंबर CG04 MM 0009 से ईडी के अधिकारियों को कई अहम दस्तावेज मिले हैं. हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि दस्तावेज किन चीजों के हैं.
तो वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू का कहना है कि कई बार ED ने छापा मारा है. किसी कार्रवाई का ब्यौरा नहीं आया है. डरा, धमकाकर जबरदस्ती बुलवाना चाह रहे हैं. ईडी की कार्रवाई पूरी तरीके से पक्षपात पूर्ण है. कांग्रेस को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव है, इसलिए कार्रवाई कर रहे हैं. विधानसभा चुनाव से पहले भी इस तरह के हथकंडे अपनाए गए थे जहां-जहां चुनाव होने वाला रहता है वहां वहां ED कार्रवाई करती हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



