3 हजार उधार की रकम नहीं लौटाने पर हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Murder for not returning a loan of 3,000, friend stabbed to death, police arrested the accused and sent him to jail.

3 हजार उधार की रकम नहीं लौटाने पर हत्या, चाकू से गोद कर दोस्त को ही उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रायगढ़ : खरसिया क्षेत्र के ग्राम परासकोल में युवक की अंधी हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. मृतक की पहचान अनिल कुमार चौहान पिता स्व प्यारेलाल चौहान उम्र 35 साल निवासी ग्राम परासकोल के रुप में हुई.
घटना की सूचना मिलते ही शशि मोहन सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के निर्देशन पर एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े, एफएसएल यूनिट, साइबर थाना स्टाफ एवं डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। मृतक के शरीर पर पेट, गले एवं अन्य स्थानों पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए.
मृतक की बहन खुशबू चौहान ने बताया कि रात में सड़क की ओर से हल्ला-गुल्ला की आवाज सुनाई दी थी. लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. अगले दिन सुबह खेत में शव मिलने की खबर पर परिजन मौके पर पहुंचे। थाना खरसिया में मर्ग क्रमांक 28/26 धारा 194 बीएनएसएस दर्ज कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 86/26 धारा 103(1) बीएनएस* के तहत मामला कायम किया गया.
पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। जांच के दौरान मुखबिर से खबर मिली कि मृतक और ग्राम बगबुडवा निवासी राहुल यादव के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था. संदेही राहुल यादव पिता भुजबल यादव उम्र 20 साल निवासी बगबुडवा खरसिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरु में वह पुलिस को गुमराह करता रहा. लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि दो महिना पहले उसने नौकरी लगाने की बातचीत के एवज में मृतक को 3000 रुपये दिए थे. रकम वापस मांगने पर विवाद हुआ और 28 फरवरी की रात कन्या छात्रावास के पास उसने चाकू से कई वार कर हत्या कर दी तथा मोटरसाइकिल पैशन प्रो नम्बर CG13 V 8933 से घर लौट गया.
पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू, खून से सने कपड़े और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस कार्रवाई में एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े, थाना खरसिया, थाना साइबर, पुलिस डॉग की अहम भूमिका रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB