शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पीडीएस चावल और शक्कर की चोरी, अज्ञात चोरों का हाथ साफ, विभाग में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

PDS rice and sugar stolen from a government fair price shop; unknown thieves make away with the loot, causing panic in the department; police investigating.

शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पीडीएस चावल और शक्कर की चोरी, अज्ञात चोरों का हाथ साफ, विभाग में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

गरियाबंद : देवभोग विकासखंड के ग्राम गिरसूल में स्थित शासकीय उचित मूल्य की दुकान में मंगलवार देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है. अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली) के अंतर्गत रखे गए कई बोरी चावल और शक्कर चोरी कर ली. घटना की जानकारी बुधवार की शाम तब हुई जब दुकान में कार्यरत कर्मचारी नियमित जांच के लिए पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक कर्मचारी ने बताया कि जब हम बुधवार की शाम दुकान पर पहुंचे तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है और भीतर रखी चावल और शक्कर की कई बोरियाँ गायब हैं. संभावना है कि चोरी मंगलवार रात को की गई होगी. इसकी खबर हमने विभागीय अधिकारियों को दी और दुकान को फिर से ताला लगाकर सुरक्षित कर दिया.
मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर कई बोरी चावल और शक्कर पर हाथ साफ कर दिया. बुधवार की शाम जब दुकान में कार्यरत कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है और राशन की बोरियाँ गायब हैं.
संभावना है कि यह चोरी मंगलवार रात की गई है.
खबर मिलते ही खाद्य विभाग के अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच शुरू करेगी. चोरी गए अनाज की सटीक मात्रा का आंकलन फिलहाल किया जा रहा है. पुलिस आस-पास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है. और दुकान के आसपास लगे संभावित सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है.
ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुकान के आसपास संदिग्ध लोगों की आवाजाही देखी जा रही थी. जिससे यह माना जा रहा है कि चोरी पूर्व नियोजित तरीके से की गई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. और लोगों ने मांग किया कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए.
ग्रामवासियों का कहना है कि शासकीय उचित मूल्य की दुकान से मिलने वाला चावल और शक्कर गरीब परिवारों के लिए जीवन-निर्वाह का अहम साधन है. ऐसे में चोरी की यह घटना न सिर्फ प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाती है. बल्कि ग्रामीणों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है.
स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गए अनाज की बरामदगी की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t