मंदिर के पुजारी का मर्डर, खून से सनी लाश देखकर चीख पड़ी मां, मोबाइल गायब, हमलावरों की मिली चप्पल, चोरी का विरोध करने पर हत्या की आशंका

Murder of temple priest, mother screamed after seeing the blood-soaked body, mobile missing, slippers of attackers found, suspicion of murder for opposing theft

मंदिर के पुजारी का मर्डर, खून से सनी लाश देखकर चीख पड़ी मां, मोबाइल गायब, हमलावरों की मिली चप्पल, चोरी का विरोध करने पर हत्या की आशंका

बिलासपुर/तखतपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में तखतपुर थाना क्षेत्र के परसाकापा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक वारदात सामने आई है. गांव के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू उम्र 30 साल पिता राजकुमार पाठक की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. ये पूरा मामला सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 6 बजे पुजारी की मां रोज की तरह चाय लेकर मंदिर पहुंची. वहां बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा देख वह चिल्लाने लगी. शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और फौरन पुलिस को खबर दी.
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए.
पुजारी के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान मिले हैं. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि चोर चोरी करने मंदिर में घुसे थे. और विरोध करने पर पुजारी की हत्या कर दी. घटनास्थल पर हमलावरों की चप्पलें मिली हैं और पुजारी का मोबाइल फोन भी गायब है.
गांव में रहने वाला जागेश्वर पाठक मंदिर में ही रहता था और वहीं पूजा-पाठ का काम करता था. हत्या की वारदात से पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस मामले में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है. पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t