सुने मकान में सोने के जेवर और नगद रकम चोरी, राजिम पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, नाबालिग समेत चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

Gold jewellery and cash stolen from an empty house, Rajim police made a sensational disclosure, arrested four accused including a minor

सुने मकान में सोने के जेवर और नगद रकम चोरी, राजिम पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, नाबालिग समेत चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार

गरियाबंद/राजिम : गरियाबंद जिला में थाना राजिम पुलिस ने चोरी की एक बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों समेत एक नाबालिग बालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो नग सोने की चैन और 64 हजार रुपये नगदी सहित कुल करीब 1.34 लाख रुपये का माल बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 अगस्त 2025 को प्रार्थी कोमलराम सोनकर पिता मंगलूराम उम्र 44 साल साकिन बकली थाना राजिम जिला गरियाबंद निवासी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 अगस्त 2025 की रात अपने परिवार को लाने के लिए अपने ससूराल गया था. 28 अगस्त 2025 के सुबह घर आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था. घर के पीछे बाड़ी जाने वाले रास्ता का दरवाजा खुला हुआ था. परिवार वालों के साथ मिलकर घर मे रखे पैसे और सामानों को चेक किया तो फैंसी दूकान के अंदर का दरवाजा का कुंदा टुटा हुआ था. दुकान अंदर ड्राज मे रखे नगदी रकम 17,000 रुपए और मुख्य कमरा के गोदरेज मे रखे नगदी 50,000 रुपए  और2 नग पुराना सोने का चैन कीमत करीब 70,000 रुपए कुल जुमला कीमत करीब 1,37,000 रुपए को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है.
इस रिपोर्ट पर थाना राजिम मे अपराध क्रमांक 262/2025 धारा 305, 331(4) भा.न्या.स. के तहत केस दर्ज कर मामला जांच मे लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा चोरी के अज्ञात आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के बारे में निर्देशित किया गया. दिए गए निर्देश के परिपालन में चोरी के बारे में स्पेशल टीम और मुखबीर सक्रिय किया गया.
इस मामले की जांच के दौरान स्पेशल टीम और मुखबीर से खबर मिली कि एक व्यक्ति सोने का चैन बेचने के फिराक मे घुम रहा है. खबर मिलते ही संदेही व्यक्ति को घेराबंदी कर पुलिस हिरासत में लेकर नाम पता पुछने पर अपना नाम डिगेश उर्फ छर्री उर्फ भुपेन्द्र कुर्रे पिता गिरधारी कुर्रे निवासी बकली कर रहने वाला बताया.
आरोपी से चोरी के बारे में पुछताछ करने पर बताया कि अपने साथ नाबालिग बालक समेत दो और अन्य साथी भुपेन्द्र कुर्रे, अजील मिरी के साथ मिलकर कोमलराम सोनकर के घर मे पीछे बाड़ी की तरफ से उनके घर के छत के उपर में जाकर कुदाली से उपर के कमरा मे लगे ताला को तोड़कर उनके घर अंदर घूसकर उपर के कमरे में रखे आलमारी को वही पास में रखी चाबी से खोलकर वहा रखे नगदी रकम 50,000 रुपए और 2 नग सोने का चैन को चोरी कर नीचे आकर दुकान के गल्ला मे रखे नकदी रकम 17,000 रुपए को चोरी कर पीछे के रास्ते से ही निकलकर वहा से भागे थे.
इस मामले में शामिल नाबालिग समेत तीन अन्य आरोपी 01) डिगेश उर्फ छर्री उर्फ भुपेन्द्र कुर्रे, 02) मोहन टण्डन उर्फ राकेश, 03) अजील मिरी उर्फ चिकू, के कब्जे से चोरी के दो नग सोने का चैन कीमत करीब 70,000 रुपए, नगदी रकम 64 हजार रुपए को बरामद कर जप्त किया गया. आरोपीयों के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया.
गिरफ्तार आरोपी
डिगेश उर्फ छर्री उर्फ भुपेन्द्र कुर्रे पिता गिरधारी कुर्रे उम्र 19 साल
मोहन टण्डन उर्फ राकेश पिता विजय टण्डन उम्र 21 साल
अजील मिरी उर्फ चिकू पिता हिरा मिरी उम्र 19 साल
सभी ग्राम बकली निवासी थाना राजिम जिला गरियाबंद
एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t