राष्ट्रीय महिला शूटर से दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल, सेना में नौकरी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, फौजी संदीप गिरफ्तार

National female shooter raped and then blackmailed, lured into lust with the promise of a job in the army, videotaped and blackmailed, soldier Sandeep arrested

राष्ट्रीय महिला शूटर से दुष्कर्म फिर ब्लैकमेल, सेना में नौकरी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, फौजी संदीप गिरफ्तार

आगरा : शहर की रहने वाली राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आगरा की राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटिंग खिलाड़ी को सेना में नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में फौजी संदीप कुमार उर्फ विराज को गिरफ्तार किया गया है. एनसीसी कैंप में हुई पहचान के बाद आरोपी ने देहरादून ले जाकर कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर वारदात को अंजाम दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक  दो साल पहले मुलाकात के दौरान फौजी ने खिलाड़ी को सेना में नौकरी लगवाने का के नाम पर अपने जाल में फंसा लिया. भर्ती के बहाने से देहरादून ले जाकर खाने में नशीला पदार्थ मिला खाना खिला दिया. अर्ध बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया. खिलाड़ी की अश्लील वीडियाे और फोटो बना ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था. विरोध करने पर खिला़ड़ी के आपत्तिजनक वीडियो और फोटो इंटरनेट मीडिया में वायरल कर दिया. खिलाड़ी द्वारा जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराने पर पुलिस मंगलवार आरोपित फौजी को गिरफ्तार कर लिया.
शहर की रहने वाली राइफल शूटिंग की राष्ट्रीय खिलाड़ी कई जूनियर व सीनियर वर्ग प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग लेकर पदक जीत चुकी हैं. दो साल पहले एक कैंप के दौरान उसकी मुलाकात सदर थाना क्षेत्र के वायु विहार निवासी संदीप कुमार से हुई.
पंजाब के पटियाला में तैनात आरोपी संदीप ने उन्हें भी सेना में भर्ती कराने को कहा. उनका मोबाइल नंबर ले लिया. उनसे लगातार बातचीत करने लगा. संदीप ने 30 सितंबर 2025 को उससे कहा कि सेना में भर्ती निकली हैं. इसी बहाने से उसे अपने साथ देहरादून लेकर गया. वहां एक होटल में रुका. खाने में नशीला पदार्थ खिला दिया. अर्ध बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया. महिला खिलाड़ी का आरोप है कि संदीप कुमार ने अपने मोबाइल से उसकी आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिया.
जिसके वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था. वह अवसाद में आ गयीं. माता-पिता को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी. जिसके बाद संदीप कुमार के बुलाने पर जाने से मना कर दिया. इस पर संदीप अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे मैसेज, वाटसएप काल भेजकर धमकी देने लगा. वह कहीं भी प्रतियोगिता में शामिल होने जाती तो आरोपित उसका पीछा करता. उसके परिचितों को भी मैसेज और फोटो भेजने लगा.
संदीप वीडियो डिलीट करने के बदले पांच लाख रुपये मांग रहा था. जिससे खिलाड़ी और उसका परिवार दहशत में आ गया. इस मामले में अधिकारियों से शिकायत के बाद जगदीशपुरा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था.
एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि आरोपित संदीप कुमार उर्फ विराज को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया.
आरोपी
संदीप कुमार उर्फ विराज पिता पुत्र मातादीन निवासी न्यू सुरक्षा विहार, थाना सदर बाजार, आगरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB