नववर्ष पिकनिक बना खौफनाक, एनीकट के पास चार युवकों ने किया हमला, बेल्ट-रॉड से की जमकर पिटाई, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

New Year picnic turns horrific, four youths attack near Anicut, thrash with belts and rods, accused absconding, police engaged in search

नववर्ष पिकनिक बना खौफनाक, एनीकट के पास चार युवकों ने किया हमला, बेल्ट-रॉड से की जमकर पिटाई, आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस

बिलासपुर.पचपेड़ी : नए साल का जश्न जिसे यादगार बनना था, लेकिन वह खौफनाक मंजर में बदल गया. पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम विद्याडीह स्थित लीलागर नदी के एनीकट चंदेल घाट पर पिकनिक मनाने गए ग्रामीण युवकों को यह अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही घंटों में उनके साथ ऐसा कुछ हो जाएगा. जिसे वे जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जलसों के रहने वाला किसान अजीत कुर्रे अपने साथियों के साथ 1 जनवरी को दोपहर पिकनिक मनाने पहुंचा था, शाम ढलते-ढलते माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया, जब ग्राम विद्याडीह के ही चार युवक मौके पर पहुंचे और बिना किसी वजह के अश्लील गाली-गलौच शुरु कर दी,
विरोध करने पर बात इतनी बढ़ गई कि चारों आरोपियों ने एक राय होकर अजीत कुर्रे पर जानलेवा हमला कर दिया. हाथ-मुक्कों के साथ बेल्ट, चूड़ा और लोहे की रॉड से की गई बेरहमी भरी पिटाई में अजीत के सिर, चेहरे, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं.
मौके पर मौजूद साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उसे बचाया. वारदात की खबर पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है और अब पूरे मामले की जांच की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t