नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करना पड़ा महंगा. 38 शिक्षक निलंबित, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, शिक्षकों में मचा हड़कंप
Not joining the new posting proved costly. 38 teachers were suspended, the Education Department issued an order, causing panic among teachers.
कांकेर : कांकेर जिले के शिक्षा विभाग के द्वारा युक्तियुक्तकरण के तहत अतिशेष हुए शिक्षकों के द्वारा पूरा सत्र बीतने के बाद भी नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं करने को लेकर बड़ी कार्यवाही की गई है. शिक्षा विभाग ने 38 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है. जिसमें 29 महिला शिक्षक शामिल हैं. शिक्षा विभाग के द्वारा स्कूलों में शिक्षकों के समांतर समन्वय को लेकर युक्तियुक्तकरण किया था. जिसमें कई शिक्षक अतिशेष के दायरे में आए थे.
शिक्षा विभाग के द्वारा सभी को जुलाई 2025 तक ज्वाइनिंग का आदेश दिया था. लेकिन जनवरी महीने तक जिले में 39 शिक्षकों ने नई पदस्थापना पर ज्वाइनिंग नहीं दी. जिस पर सख्ती बरतते हुए सभी का निलंबन आदेश जारी कर दिया गया है. शिक्षा विभाग की कार्यवाही से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI%207:08%20pm



