APK फाइल भेजकर मोबाइल हैक, खाते से उड़ा दिए 9,00,000 लाख रुपए, साइबर फ्रॉड करने वाले ठग आदित्य को पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार
Mobile phone hacked using APK file, siphoned off Rs 900,000 from account, cyber fraudster Aditya arrested in Noida by police
कांकेर : मोबाइल फोन में एपीके फाइल भेज कर साइबर फ्रॉड को अंजाम देने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने एपीके फाइल के जरिए फोन हैक कर ठगी को अंजाम दिया. आरोपी को उत्तर प्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया गया है. यह मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित बिरेंद्र खलको उम्र 50 साल ग्राम महुआ टोली के मूल निवासी हैं. जो वर्तमान में वे कांकेर जिले के नेहरु नगर में रहते हैं. उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराया कि 24 जनवरी 2026 को वे अपना मोबाइल चला रहे थे. उसका नंबर उसकी पत्नी के बैंक खाता नंबर से लिंक था. जिसमें फोन पे, गूगल पे और एसबीआई योनो उपयोग किया जा रहा था. उनके मोबाइल फोन पर एपीके एप का लिंक आने से उन्होंने उसे डाउनलोड कर लिया. अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन को हैक कर उनकी पत्नी के बैंक खाते से किश्तों में 9 लाख 28 हजार 500 रुपए निकाल लिया.
पुलिस ने मामले में जुर्म कायम कर जांच शुरु की. एसपी निखिल राखेचा के निर्देश पर एडिशनल एसपी भानुप्रतापपुर आकाश श्रीश्रीमाल मार्गदर्शन में जांच शुरु हुई. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम ने जांच शुरु की. विशेष टीम गठित कर एसडीओपी भानुप्रतापपुर शेरबहादुर सिंह के नेतृत्व में टीम भेज कर उत्तर प्रदेश के नोएडा से आरोपी आदित्य चौहान उम्र 21 साल उत्तरप्रदेश के नोएडा से गिरफ्तार किया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



