खुला बर्तन बच्चों के लिए जानलेवा साबित, कमरे में रखी पानी से भरी बाल्टी में मिली मासूम की लाश, डूबने से 1 वर्षीय बच्चे की मौत, परिवार में पसरा मातम
Open pots prove fatal for children; body of an infant found in a bucket full of water in a room; 1-year-old child drowns, family mourns
अंबिकापुर : शहर के लक्ष्मीपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में 11 महीने के मासूम की पानी भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गई. हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के ग्राम झिरमिटी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक उदयपुर थाना अंतर्गत ग्राम झिरमिटी निवासी दीपक तिर्की शहर के बिलासपुर चौक के समीप लक्ष्मीपुर में मोना तिवारी के यहां किराए के मकान में रहकर ढाबा में काम करता है. बीती रात करीब 2:30 बजे ड्यूटी कर घर पहुंचा तो देखा 11 महीने का बेटा अंश तिर्की जगा हुआ था. कुछ देर खिलाने के बाद उसे अपने और पत्नी के बीच सुलाकर सो गया. तड़के पत्नी सुनीता उठी तो देखा कि बेटा बिस्तर में नहीं है. वह कमरे में बेटे को ढूंढने लगी. इसी बीच जब बाल्टी के पास पहुंची तो उसके होश उड़ गए.
बेटे का सिर पानी भरे बाल्टी के अंदर था. जबकि पैर ऊपर था. फौरन बेटे को बाहर निकालकर शोर मचाने लगी. पत्नी की आवाज सुन दीपक उठा और बेटे को अचेत देख पेट दबाकर पानी निकाला और मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मासूम को मृत घोषित कर दिया.
खबर पर पुलिस ने मर्ग कायम करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द किया है. इस हादसे ने एक बार फिर छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. घरों में पानी से भरी बाल्टी, टब या खुले बर्तन छोटे बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



