छत्तीसगढ़ में रसूखदार जुआरी, जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में चल रहा फड़, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, BMW-थार समेत 45.84 लाख का सामान जब्त

In Chhattisgarh, influential gamblers operating gambling den in Janata Construction office, 9 accused arrested, BMW, Thar and other items worth 45.84 lakh seized.

छत्तीसगढ़ में रसूखदार जुआरी, जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में चल रहा फड़, जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, BMW-थार समेत 45.84 लाख का सामान जब्त

बिलासपुर : शहर के नेहरू नगर इलाके में शनिवार रात एक कंस्ट्रक्शन कंपनी का दफ्तर जुआ फड़ में तब्दील मिला। एसीसीयू की टीम ने दबिश देकर मौके से 9 रसूखदार जुआरियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 84,400 रुपए नकद, 13 मोबाइल फोन और बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा समेत 4 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं. जब्त सामग्री की कुल कीमत 45.84 लाख रुपए आंकी गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को खबर मिली कि जनता कंस्ट्रक्शन के ऑफिस में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा है. खबर मिलते ही एसीसीयू की टीम ने छापा मारा. मौके पर पहुंचते ही पुलिस ने देखा कि कमरे के अंदर फड़ जमाकर जुआ खेला जा रहा है. टीम ने चारों ओर से घेराबंदी कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया.
पकड़े गए आरोपियों में बिल्डर, प्रॉपर्टी डीलर और अन्य कारोबारी शामिल हैं. जो लंबे समय से इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त बताए जा रहे हैं. पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर सिविल लाइन थाना के सुपुर्द कर दिया. जहां उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों के पास से मिले मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी जांच की जाएगी. ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिल सके. साथ ही जब्त वाहनों के दस्तावेजों की भी पड़ताल की जा रही है.
इस कार्रवाई के बाद शहर में हड़कंप मच गया है. पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
गिरफ्तार आरोपी
चंद्र प्रकाश पाण्डेय पिता जीवन प्रसाद, उम्र 43 साल स्वर्णिम ऐरा
सागर मंगेशकर पिता स्व. पुनाराम, उम्र 30 साल मंगला गजमोहिनी परिसर
नितेश चंद शर्मा पिता जे.के. शर्मा, उम्र 45 साल आसमा सिटी
दुर्गेश सारथी पिता परदेसी सारथी, उम्र 32 साल जरहाभाठा मिनी बस्ती
अखिलेश त्रिवेदी पिता भगवत दास, उम्र 52 साल नेहरू नगर
अमन धर पिता उमेश धर, उम्र 28 साल डबरीपारा
आशीष खूंटे पिता मूलचंद खूंटे, उम्र 27 साल कस्तूरबा नगर
रोशन सोनी पिता प्रताप सिंह सोनी, उम्र 31 साल उसलापुर ओवरब्रिज
सृजन शर्मा पिता सुरेश शर्मा, उम्र 27 साल सिटी मॉल के पास
जब्त सामग्री
नकदी: 84,400 रुपए
मोबाइल: 13 नग
चार पहिया  वाहन: 4 नग (बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा)
कुल मूल्य: 45,84,400 रुपए

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t