तेज रफ्तार ने ली जान; मोड़ पर खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस  

Speeding claimed lives; a bike collided with a parked water tanker, killing a young man on the spot, leaving the family in mourning, and police investigating.

तेज रफ्तार ने ली जान; मोड़ पर खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर ही मौत, परिवार में पसरा मातम, जांच में जुटी पुलिस  

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई. इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. यह मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक पानी टैंकर सड़क किनारे खड़ी थी. जो मकान निर्माण कार्य के लिए लाई गई थी. इसी दौरान तमता से डूमरबहार की तरफ जा रहा बाइक सवार युवक तीखा मोड़ के पास खड़ी टैंकर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सीधे टैंकर के अंदर जा घुसी. हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.
हादसे की खबर मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t