रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से 105 हीरामन तोते लेकर पहुंचा रायपुर, आरोपी गिरफ्तार

Parrot smuggler caught at Raipur railway station, reached Raipur with 105 Hiraman parrots by Durg Visakhapatnam Express, accused arrested

रायपुर रेलवे स्टेशन में पकड़ाया तोता तस्कर, दुर्ग विशाखापट्टनम एक्सप्रेस से 105 हीरामन तोते लेकर पहुंचा रायपुर, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर : दुर्ग-विशाखापटनम एक्सप्रेस ट्रेन में छत्तीसगढ़ वन विभाग के राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल ने खबर के आधार पर एक व्यक्ति को बड़ी तादाद में वन्यजीव तोते की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. आरोपी के पास से 105 हीरामन तोते जब्त किए गए.
दरअसल रेलवे पुलिस को खबर मिली थी कि एक व्यक्ति दुर्ग विशाखापट्नम एक्सप्रेस से बड़ी तादाद में तोते लेकर सफर कर रहा है. खबर के आधार पर राज्य स्तरीय उड़नदस्ता, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग, छत्तीसगढ़ रेलवे पुलिस बल और रायपुर वन परिक्षेत्र अधिकारियों की संयुक्त टीम ने दुर्ग-विशाखापटनम लिंक एक्सप्रेस ट्रेन के सभी बोगियों की जांच की.
इस दौरान शमसुद्दीन अली, निवासी मुर्रा भट्ठी, गुढ़ियारी रायपुर के पास पिंजरों और केरेट में 105 नग हिरामन तोते पाए गए. टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी को वन्यप्राणी अपराध में शामिल होने की वजह से वन परिक्षेत्र अधिकारी रायपुर द्वारा जुर्म दर्ज किया गया. आरोपी को हिरासत में लेकर जब्तीनामे की कार्रवाई की गई.
उल्लेखनीय है कि वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्यजीव जुर्म में शामिल पाए जाने वाले लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं. प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख व्ही. श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई. तोता तस्करी के इस मामले में यह कार्रवाई वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की कई धाराओं के तहत की गई है. गौरतलब है कि तोता प्रजाति को वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची में शामिल किया गया है. जिसकी वजह से अब तोता पालना और उसकी खरीदी-बिक्री पूरी प्रतिबंधित है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI