उधारी रकम की बात को लेकर सगे भाईयों पर चाकू से वार कर जानलेवा हमला, पुलिस ने 2 आरोपी 1 नाबालिग समेत 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Deadly attack on real brothers with a knife over the matter of loan amount, police arrested 3 accused including 2 accused and 1 minor
रायपुर : उधारी रकम को लेकर लाखेनगर में सगे भाईयों पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन हमलावर गिरफ्तार किए गए हैं. इनमें एक नाबालिग भी है. मठपुरैना टिकरापारा का निवासी रितेश आडवाणी की रायपुरा में पान दुकान है. 20 दिसंबर 24 की रात वह दुकान बंद कर अपने पिता व छोटे भाई अजय आडवानी के साथ घर जाते समय लाखे नगर चौक जय माता दी होटल में खाना पार्सल कराने जा रहा था.
इसी दौरान लाखेनगर ढाल गौशाला के पास पहुंचा था तभी शुभम मिश्रा अपने अन्य साथियों के साथ आकर उधार पैसे के विवाद को लेकर उसके भाई अजय आडवानी के साथ मारपीट करने लगा. यह देख रितेश और उसके पिता बीच बचाव करने लगे तभी शुभम मिश्रा और उसके साथी अजय आडवानी को पकड़ा.
शुभम मिश्रा बोला निकाल चाकू आज इसे जान से मारकर खत्म कर देते हैं. अपने पास रखे चाकू से अजय आडवानी पर वार करने के साथ ही हाथ मुक्का से मारपीट किया. और पास पड़े पत्थर से रितेश के सिर पर मारा.
इस रिपोर्ट पर पुरानी बस्ती पुलिस धारा 109, 3(5) बी.एन.एस. का जुर्म दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी. पुलिस ने रात भर की तलाशी के बाद सुबह 3 लोगों को पकड़ा. इनमें आरोपी शुभम मिश्रा उर्फ मिश्रा आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ थाना आजाद चौक में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, थाना गोलबाजार में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही और जिला राजनांदगांव के थाना कोतवाली से आर्म्स एक्ट (पिस्टल) के करीब 1 दर्जन जुर्म दर्ज हैं. जिनमें और वह पहले जेल जा चुका है. पूछताछ में तीनों हमला करना कबूल किया. तीनों को गिरफ्तार कर उनसे चाकू पत्थर जप्त किए गए. एक अन्य आरोपी फरार है.
आरोपी
शुभम मिश्रा उम्र 29 साल निवासी जागृति स्कूल के पास आनंद विहार भाठागांव
सोम गजभिये उम्र 18 साल निवासी गौतमनगर लाखेनगर रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



